दूसरी शादी कर चुके संजय दत्त ने किया बड़ा खुलासा, कहा – मैं अपनी पत्नी और उसके प्रेमी का कर चुका हूं खून
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त के बारे में कौन नहीं जानता। फिल्म आने से पहले तो उनके बारे में लोग काफी कुछ जानते थे। लेकिन उनकी जिंदगी पर बनी फिल्म आने के बाद उनके बारे में लोग लगभग हर चीज जान चुके हैं। लेकिन अभी भी एक सच है, जो कोई नहीं जानता। इस बात का खुलासा खुद संजय दत्त ने किया था। जिसमें एक्टर ने बताया था कि उन्होंने अपनी पत्नी की जान ले ली थी। इस बारे में जानकर हर कोई हैरान हो रहा है।
गौरतलब है कि संजय ने करण के शो ‘कॉफी विद करण’ में इस पर बात की थी। जिसमें उनके साथ सुष्मिता सेन भी पहुंची थी। इस दौरान एक्टर ने बताया कि वो कई सालों पहले मद्रास के शिवनरी में एक ज्योतिष के पास गए थे। जहां उनके बारे में लोगों को मालूम ही नहीं था। वहां लोगों के अंगूठे के निशान के जरिए लोगों के जन्म से जुड़ी बातें खोजी जाती थी। इसी तरह ज्योतिष ने उनकी डिटेल्स भी बताई।
View this post on Instagram
जिसमें उन्होंने बताया कि संजय के पति का नाम बलराज दत्त है। जिस पर एक्टर ने कहा कि नहीं, उनके पति का नाम सुनील दत्त है। फिर उन्होंने उनकी मां का नाम फातिमा हुसैन बताया। ये सुनकर वो हैरान रह गए। क्योंकि इस बारे में किसी को नहीं पता है। लोग उनकी मां और जानी-मानी एक्ट्रेस को नरगिस के नाम से ही जानते हैं। ये बात न केवल संजू बाबा, बल्कि उनके फैंस को भी हैरान कर रही है।
View this post on Instagram
इसके अलावा ज्योतिष ने उनके पिछले जन्म से जुड़ी बातें बताते हुए कहा कि वे अशोक के कुल के राजा थे, जो शिव भक्त भी थे। हालांकि, उनकी पत्नी ने उन्हें धोखा दिया था। वो उनके मंत्री के साथ रिलेशन में थी। ऐसे में वो चाहती थी कि राजा युद्ध में जाकर शहीद हो जाए। जिससे वो मंत्री के साथ रह सकें। हालांकि, उन्हें इस बारे में पता चल गया।
जिसके बाद उन्होंने मंत्री और अपनी पत्नी की जान ले ली। फिर खुद को भी भूखा रख कर इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। उन्हें बताया गया थी क्योंकि उन्होंने कई लोगों की जान ली थी, इसलिए उनकी जिंदगी में ऐसी चीजें हुई। संजय दत्त के पिछले जन्म की बातें सुन लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।