अपने एक्स रणबीर की शादी आलिया से होते देख दीपिका ने तोड़ी चुप्पी, दे डाला ऐसा रिएक्शन!
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। दोनों की वेडिंग से जुड़ी कोई-न-कोई अपडेट लगातार सामने आ रही है। साथ ही आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स शादी से पहले ही कपल को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। इस बीच हाल ही में दोनों की शादी पर दीपिका पादुकोण का रिएक्शन सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है। लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
आपको बता दें कि बीते दिनों फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने सॉन्ग ‘केसरिया तेरा इश्क’ का वीडियो शेयर किया था। जिसमें रणबीर और आलिया वाराणसी की गलियों में एक-दूसरे संग रोमांस परफॉर्म करते दिखे। इस पोस्ट के साथ अयान ने कपल को शादी की बधाई दी। उनकी ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई है। जिस पर लोगों ने खूब प्यार लुटाया। साथ ही जमकर रिएक्शन दिए।
वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स भी इस मामले में पीछे नहीं रहे। इसी कड़ी में दीपिका पादुकोण का भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने अयान की इस पोस्ट को लाइक किया। हालांकि, इसके अलावा उन्होंने किसी तरह का कोई कमेंट नहीं किया। लेकिन दीपिका के रिएक्शन से पता चल रहा है कि वे उनकी शादी के लिए खुश हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि दीपिका पादुकोण के अलावा भी कई सितारों ने अयान की पोस्ट को लाइक किया है। जिनमें अभिषेक बच्चन, मलाइका अरोड़ा, सुहाना खान, अनुष्का शर्मा, अनन्या पांडे और काजोल का नाम शामिल है। वहीं, तमाम आम यूजर्स ने भी लाइक्स और कमेंट्स की बारिश कर दी है। इसके अलावा कुछ लोग रणबीर और आलिया की शादी पर दीपिका का रिएक्शन देखकर उनका मजाक उड़ा रहे हैं कि अपने एक्स की शादी के बारे में सुनकर उन्हें दुख नहीं हो रहा।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि रणबीर-आलिया से पहले दीपिका पादुकोण संग रिलेशन में थे। दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि, फिर किसी वजह से उनका रिश्ता टूट गया। उनका रिलेशन काफी ज्यादा चर्चा में रहा था। जिसके बाद अब अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर और आलिया की शादी पर दीपिका का रिएक्शन देखकर फैंस हैरान हैं। जबकि कुछ लोग दीपिका की सराहना कर रहे हैं कि वो अपने एक्स के लिए भी खुश हैं। आपको बताने चलें कि दीपिका फिलहाल रणवीर सिंह संग शादी के बंधन में बंध गई हैं।