सिद्धार्थ में जाने के बाद पहली बार खुल कर मुस्कुराई शहनाज़, यह वीडियो देख सिद्धार्थ की आत्मा को मिलेगी शांति
पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। साथ ही जमकर रिएक्शन भी देते हैं। शहनाज के प्यार सिद्धार्थ के जाने के बाद एक्ट्रेस के फैंस को उनकी काफी चिंता थी। लेकिन अब शहनाज को देखकर लग रहा है कि वे अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं। इस बीच हाल ही में उनकी एक वीडियो सामने आई है। जिसमें वो समंदर किनारे मस्ती के मूड में नज़र आ रही हैं। उनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गई है। जिस पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
आपको बता दें कि शहनाज ने ये वीडियो खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया है। जिसमें शहनाज समंदर किनारे पंछियों को उड़ाती दिख रही हैं। इस दौरान उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड जीन्स के साथ ब्लैक कलर का टॉप कैरी किया है। साथ ही उन्होंने ब्लैक कलर के बूट्स और ग्लासेस स्टाइल किए हैं। उनका लुक काफी कूल लग रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस पंछियों को कई बार उड़ाने के बाद कहती हैं ‘थक गई’। शहनाज ने अपनी इस वीडियो के साथ कैप्शन में उड़ने की चाह दिखाई। उनकी ये वीडियो लोगों द्वारा काफी पसंद की जा रही है।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि शहनाज बिग बॉस 13 में आने के बाद चर्चा में रही थी। जहां वो सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपनी केमिस्ट्री को लेकर खूब सुर्खियों में रही थी। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती थी। बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद भी दोनों कई बार एक-दूसरे के साथ दिखे थे। वहीं, शहनाज ने कई मौकों पर सिद्धार्थ के लिए अपने प्यार का इजहार भी किया था। माना जा रहा था कि वे पिछले साल 2020 के दिसंबर में शादी भी करने वाले थे। हालांकि, उससे पहले ही सिद्धार्थ दिल का दौरा पड़ने के चलते इस दुनिया को अलविदा कह गए। जिसके बाद शहनाज सदमे में चली गई थी। हालांकि, बाद में उन्होंने खुद को संभाला और काम की तरफ लौटी।
View this post on Instagram
वहीं, बात करें शहनाज के वर्कफ्रंट की तो वो फिल्म ‘हौंसला रख’, ‘धाका’, ‘काला शाह काला’, ‘सत् श्री अकाल इंग्लैंड’, ‘कवेला’ में दिखी थी। जिसमें लोगों को उनकी एक्टिंग काफी ज्यादा पसंद आई थी। इसके अलावा उन्होंने अपने प्यार सिद्धार्थ के लिए एक गाना ‘तू यही है’ भी बनाया था। जिसमें उन्होंने सिद्धार्थ से जुड़ी यादों को याद किया। उनका ये वीडियो लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया।