देर रात तक शाहरुख की बेटी इस विदेशी लड़के के साथ पार्टी करती आई नज़र, फोटो हुए सोशल मीडिया पर सर्क्युलेट
बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग खान आज कल बहुत ज्यादा सुर्खियों में हैं। बीते कुछ समय से शाहरुख अपने बेटे आर्यन खान के चलते चर्चा का विषय बने हुए हैं। वहीं अब वो अपनी लाड़ली बेटी सुहाना खान को लेकर चर्चा में हैं। गौरतलब है कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन सोशल मीडिया पर बेहतरीन पोस्ट करती रहती हैं। फैंस भी उनकी पोस्ट को बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। साथ ही जमकर रिएक्शन भी देते हैं।
वैसे तो सुहाना खान ने अभी तक बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है। सुहाना खान अपनी स्टडीज़ विदेश में रहकर पूरी कर रही हैं। जहां की तस्वीरें वो अक्सर पोस्ट करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस बहुत पसंद करते हैं।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने कुछ समय से कोई पोस्ट नहीं की थी। लेकिन उन्होंने काफी समय बाद एक पोस्ट शेयर की है। जिन्हें फैंस का बहुत प्यार मिल रहा है। साथ ही अपनी पोस्ट से सुहाना खान फिर से चर्चा में आ गई हैं। सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें वो काफी समय बाद अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती नज़र आ रही हैं। अपनी इस पोस्ट में सुहाना एक लड़के के बगल में बैठी हुई दिख रही हैं। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है।
View this post on Instagram
लोगों का मानना है कि वो लड़का सुहाना का करीबी दोस्त पार्मवेल है। सुहाना और पार्मवेल के साथ दो अन्य लड़कियां भी बैठी हुई नज़र आ रही हैं। सुहाना खान ने नेक वुलन वन पीस ड्रेस पहन रखा है। उनकी ये पोस्ट लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। साथ ही सुहाना खान ने एक और पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा की है। जिसमें सुहाना एक सोफे पर लेटी नज़र आ रही हैं। जिस दौरान सुहाना ने डीप नेक का लेपर्ड प्रिंट वन पीस ड्रेस पहन रखा है। उनकी ये पोस्ट सोशल मीडिया का पारा बढ़ा रही है। वहीं फैंस का ये कहना है कि अपनी इस ड्रेस में सुहाना काफी ज्यादा हॉट लग रही हैं।