‘शक्तिमान’ की एक्ट्रेस ने अध्यात्म के लिए छोड़ दी एक्टिंग की दुनिया, 27 साल काम करने के बाद अब जा रहीं हिमालय की ओर
छोटे परदे की मशहूर एक्ट्रेस नूपुर अलंकार ने एक्टिंग छोड़कर आध्यात्म की ओर जाने का फैसला किया है। अचानक अपने चहेते कलाकार को संन्यास की तरफ जाने की बात सुनकर उनके फैंस को झटका लगा है। दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि वह इंडस्ट्री को छोड़ संन्यास ले चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने भगवा वस्त्र और रुद्राक्ष की माला फनी थी। उन्होंने कहा कि सिर्फ आध्यात्म ही नहीं बल्कि वह हिमालय की ओर जा वहीं रहने वाली हैं।
बताया जा रहा है कि नूपुर काफी टाइम से अपने गुरु शंभू शरण झा के सामवेद ट्रस्ट से जुड़ी है और करट्रस्ट में अपना योगदान देती रही है। बताया जाता है कि ट्रस्ट द्वारा आयोजित योग शिविर में वह काफी एक्टिव रहती हैं। सबसे पहले उन्होंने गुरु शंभू शरण झा के मार्गदर्शन और योग के चलते कई बीमारियों को ठीक होते देखा, यह सब देख कर उनका ध्यान भी समाज सेवा की तरह हुआ। और उन्हें योग और अध्यात्म का महत्व भी समझ आया।
27 साल इंडस्ट्री में बीताने के बाद अध्यात्म का फैसला
इसके अलावा नूपुर अलंकार सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (सिन्टा) और सिंटा के कार्यकारिणी की भी सदस्य रह चुकी हैं। लगभग 27 साल इंडस्ट्री में बीताने के बाद नूपुर अलंकार ने आखिरकार सब त्यागने का फैसला लिया है। एक निजी न्यूज़ चैनल हो दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्होंने इसी साल फरवरी में ही संन्यास ले लिया था, उसके बाद से वह जरूरतमंदों की मदद में जुटीं हुई हैं। उन्होंने कहा, अब मैं भगवा धारण कर चुकी हैं और इस बात के लिए मेरे पति भी तैयार हैं। ऐसे में मैं अब परिवार से भी अलग हो चुकी हैं। मैंने अपना मुंबई वाला फ्लैट किराए पर दिया है।’
बता दें कि लॉकडाउन में उनकी मां बीमार हुई तो उन्होंने लोगों से आर्थिक मदद के लिए गुहार लगाई थी। इसके बाद उन्हें क्राउड फंडिंग के जरिए मदद भी मिली। उस समय नूपुर अलंकार के पास अपनी मां के इलाज के लिए पैसे नहीं थे। लेकिन इतनी कोशिश के बाद भी नुपूर अपनी मां को बचा नहीं पाई और उनकी मां की इस दूनिया से चली गईं। आईपीआर एक्ट्रेस कहती है, ‘इस घटना ने मुझे अंदर से झकझोर दिया। ऐसे में मुझे इतना समझ में आ गया कि जीवन में अब कुछ नहीं, मुझमें अब किसी भी चीज को खोने का भय नहीं रहा।’
कौन है नूपुर अलंकार?
एक्ट्रेस नूपुर अलंकार अबतक कई सीरियल में नजर आ चुकी हैं, उन्होंने ‘शक्तिमान’, ‘घर की लक्ष्मी बेटियां’ और ‘दीया और बाती हम’ जैसे मशहूर टीवी सीरियल में अहम किरदार निभाया है। इसके अलावा एक्ट्रेस कई फिल्मों जैसे ‘राजा जी’, ‘सांवरिया’ और ‘सोनाली केबल’ में भी नजर आ चुकी हैं। बता दें कि वह सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) की सदस्य भी रह चुकी हैं।