पति के साथ श्वेता बच्चन की चल रही है अनबन! बच्चों सहित दिल्ली छोड़ मुंबई पिता अमिताभ हुई शिफ्ट
बच्चन परिवार अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहता है। परिवार का हर शख्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है। वो अक्सर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। जिनमें अक्सर बिग बी यानी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की बेटी श्वेता बच्चन (Shweta Bachchan) को देखा जाता है। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि आखिर श्वेता बच्चन हमेशा अपने मायके यानी बच्चन परिवार में क्यों दिखाई पड़ती हैं। क्या उनके और उनके पति निखिन नंदा (Nikhil Nanda) के बीच दूरियां आ गई हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में इन्हीं सवालों के जवाब देने वाले हैं।
बता दें कि हाल के दिनों में खबरें आ रही हैं कि श्वेता बच्चन अपना ससुराल यानी दिल्ली छोड़कर मुंबई चली गई हैं। गौरतलब है कि श्वेता बच्चन (Shweta Bachchan) के मायके वाले यानी बच्चन परिवार मुंबई में रहता है। जबकि उनके ससुराल वाले दिल्ली में सेटल हैं। श्वेता के पति निखिन (Nikhil Nanda) एक जाने-माने बिजनेस मैन हैं। देश की राजधानी दिल्ली में उनका अच्छा खासा कारोबार है। निखिल से श्वेता की शादी 21 साल की छोटी उम्र में हो गई थी। ऐसे में वो अब अपने पैरों पर खड़ी होना चाहती हैं। जिसके चलते उन्हें काम के सिलसिले में अब मुंबई शिफ्ट होना पड़ा है। जाहिर सी बात है बार-बार मुंबई से दिल्ली और दिल्ली से मुंबई आना-जाना काफी मुश्किल है। जिसको देखते हुए उन्होंने मुंबई में शिफ्ट होने का फैसला किया। श्वेता (Shweta Bachchan) के मुंबई शिफ्ट होने की असल वजह सामने आने के बाद अब सोशल मीडिया यूज़र्स के सभी कयासों पर विराम लग गया है।
बता दें कि सोशल मीडिया पर श्वेता (Shweta Bachchan) की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हैं। उन्हें 4 लाख 93 हजार लोग फॉलो करते हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। जिन्हें उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। साथ ही जमकर रिएक्शन भी देते हैं।
खैर, बात करें श्वेता बच्चन (Shweta Bachchan) के वर्कफ्रंट की तो वो पहले मॉडलिंग किया करती थी। वो टीवी विज्ञापन के लिए मॉडलिंग कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2018 में अपना फैशन लेबल लॉन्च किया था। हालांकि, फिलहाल वो लेखन की दुनिया में अपना कमाल दिखा रही हैं। श्वेता फिलहाल कॉलमनिस्ट और लेखक हैं। उनकी नॉवल ‘पैराडाइस टॉवर्स’ बेस्ट सेलर रह चुकी हैं।