सोनाक्षी सिन्हा के खास अंगों पर की इस एक्टर ने भद्दी टिप्पणी, सपोर्ट में शत्रुघ्न सिन्हा ने उठाई आवाज
खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले कमाल आर खान उर्फ केआरके इन दिनों कानूनी मामलों में फंसे हुए हैं। केआरके पर इस समय कई मुकदमे चल रहे हैं। इन दिनों वे ऑर्थर जेल में बंद हैं। केआरके पर दो साल पहले विवादित ट्विट्स करने को लेकर केस चल रहा है। इसके अलावा पिछले दिनों एक एक्ट्रस ने उन पर शोषण का भी आरोप लगाया है। इन्हीं मामलों के चलते केआरके को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
लेकिन एक्टर और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा केआरके के सपोर्ट में आ गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि केआरके को इंसाफ जरुर मिलेगा। गौरतलब है कि कई साल पहले केआरके ने सोनाक्षी सिन्हा को लेकर एक विवादित ट्वीट किया था। इस ट्वीट पर एक्ट्रेस ने करारा जवाब भी दिया था। हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा इन बातों को भूल केआरके के समर्थन में आ गए हैं।
केआरके के सपोर्ट में आए शत्रुघ्न
शत्रुघ्न सिन्हा ने केआरके के सपोर्ट में ट्वीट कर लिखा- ये किसी को नहीं भूलना चाहिए की केआरके एक सेल्फ मेड मैन हैं। इतने विरोध और संघर्ष के बाद उन्होंने इंडस्ट्री में अपने दम पर जगह बनाई है।उन्हें भगवान का आशीर्वाद मिला हुआ है। उन्होंने सोसाइटी में भी अपनी अलग जगह बनाई है। शत्रुघ्न सिन्हा सिर्फ इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने केआरके की तारीफ में एक और ट्वीट किया।
शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा- अपने दम पर उन्होंने सब किया है। उनकी सबसे बड़ी संपत्ति उनका आत्मविश्वास है। वो बिना किसी डर या भेदभाव के अपनी बातें रखते हैं। उन्हें संविधान के अनुसार अपनी राय रखने का पूरा अधिकार है। भले ही वो बात किसी को पसंद आए या नहीं। वो अपने दिमाग से बातें बोलते हैं। साथ ही वो संविधान के तहत अपनी बातें रखते हैं।
सोनाक्षी को लेकर किया था अश्लील कमेंट
एक तरफ जहां शत्रुघ्न सिन्हा केआरके को सपोर्ट दिखा रहे हैं। वहीं कुछ सालों पहले केआरके ने उनकी बेटी और एक्ट्रेस सोनाक्षी को लेकर बेहद वाहियात कमेंट किया था। उन्होंने ट्वीट कर सोनाक्षी के प्राइवेट पार्ट पर अश्लील कमेंट किए थे। उनके इस ट्वीट के जवाब में सोनाक्षी ने लिखा था- प्लीज मेरे ट्वीट को रीट्वीट कीजिए। अगर आपको लगता है कि केआरके महिलाओं की बेइज्जती कर रहा है। और इसे उल्टा लटकाकर चार जोरदार थप्पड़ मारना चाहिए। इसके बाद केआरके ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था।
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब केआरके अपने ट्वीट को लेकर आलोचनाओं के शिकार हुए हैं। वो अक्सर किसी ना किसी सेलेब्स को लेकर वाहियात ट्वीट करते रहते हैं। दो साल पहले उन्होंने इरफान खान और ऋषि कपूर को लेकर विवादित ट्वीट किया था। उन दोनों कलाकारों के गुजरने से पहले केआरके ने उनका मजाक उड़ाया था। इसके बाद उन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई थी।
ऐसे में जब केआरके वापस मुंबई लौटे तो पुलिस ने उन्हें फौरन हिरासत में ले लिया। उन्हें एयरपोर्ट से मलाड पुलिस ने दो साल पुराने केस में गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें बोरीवली कोर्ट में पेश किया गया। इसके अलावा हाल ही में एक एक्ट्रेस ने उन पर मोलेस्टेशन का आरोप लगाया है। महिला का कहा है कि केआरके ने नशे में उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी।
[wp-rss-aggregator exclude=”33965″]