श्रीदेवी और अनिल कपूर का बेटा बड़ा हो कर हो गया है और भी स्मार्ट, तस्वीरें देख पहचानना भी हो जाएगा मुश्किल
बॉलीवुड में ऐसी कई जोड़ियां रहीं हैं जिनकी ऑनस्क्रीन कैमेस्ट्री ने धमाल मचा दिया है। ऐसी ही एक जोड़ी थी श्रीदेवी और अनिल कपूर की। असल जिंदगी में दोनों का रिश्ता भाभी और देवर का था। लेकिन पर्दे पर दोनों की जोड़ी खूब पसंद की जाती थी। श्रीदेवी और अनिल ने मिलकर कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। इस जोड़ी की ऐसी ही एक सुपरहिट फिल्म थी जुदाई। इस फिल्म में कई बड़े कलाकारों ने काम किया था। इसमें अनिल कपूर, श्रीदेवी और उर्मिला मातोंडकर लीड रोल में थे।
उनके अलावा उपासना सिंह, फरीदा जलाल, कादर खान, परेश रावल और जावेद जाफरी भी अहम किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में अनिल और श्रीदेवी के दो बच्चे भी नजर आए थे। दोनों ही बच्चों की एक्टिंग काफी पसंद की गई थी। साथ ही दोनों ने ही अपनी क्यूटनेस से सबका दिल जीत लिया था। इसमें अनिल और श्रीदेवी के बेटे का रोल निभाने वाले रोमी क्या आपको याद हैं?
ओमकार ने किया है इन फिल्मों में काम
फिल्म में रोमी का किरदार निभाने वाले एक्टर का नाम ओमकार कपूर है। ओमकार ने बाल कलाकार के तौर पर कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। वो 90 के दशक के महशूर चाइल्ड एक्टर मास्टर ओमकार कपूर थे। ओमकार ने फिल्म जुदाई में रोमी का किरदार निभाया था। ये फिल्म 1994 की तेलुगु फिल्म सुभलग्नम की रीमेक थी।
फिल्म की कहानी एक ऐसी पत्नी की थी जो पैसों के लिए अपने पति की दूसरी शादी करवा देती है। फिल्म में श्रीदेवी ने एक मिडिल क्लास घर की महिला का किरदार निभाया था। जो पैसों के लिए अनिल की शादी उर्मिला से करवा देती है। उसके इस फैसले से उसके बच्चे भी उससे दूर हो जाते हैं। इस कहानी को उस वक्त काफी पसंद किया गया था। फिल्म पर्दे पर सुपरहिट हुई थी। वहीं आज टीवी पर भी बहुत पसंद की जाती है।
अब ऐसे दिखने लगे हैं ओमकार
फिल्म में श्रीदेवी के बेटे बने रोमी ने भी गजब की एक्टिंग की थी। आज एक्टर ओमकार 35 साल के हो चुके हैं। अब वो काफी हैंडसम और स्मार्ट नजर आते हैं। ओमकार ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म मासूम से की थी। ये फिल्म साल 1996 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का गाना छोटा बच्चा जान के ना कोई आंख…काफी हिट हुआ था। आज भी ये गाना लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है।
View this post on Instagram
ओमकार ने फिल्म जुड़वा में सलमान के बचपन का किरदार निभाया था। वहीं फिल्म हीरो नंबर वन में वो गोविंदा के साथ दिखाई दिए थे। बाल कलाकार के तौर पर उन्होंने काफी सुपरहिट फिल्में कीं। उनकी एक्टिंग भी काफी पसंद की जाती थी। उन्होंने फिल्मों से कुछ सालों का ब्रेक लिया था। इसके बाद उन्होंने पर्दे पर फिर से एंट्री की। ओमकार फिल्म पंचनामान 2 और झूठा कहीं का में नजर आए थे।
View this post on Instagram
पंचनामा 2 को सफलता मिली थी लेकिन इससे ओमकार के करियर पर खास असर नहीं पड़ा। ओमकार एक जबरदस्त हिट की तलाश में हैं। हालांकि पर्दे पर उनके निभाए किरदार लोग भूले नहीं हैं। उनके बचपन के किरदारों को दर्शक आज भी याद करते हैं। ओमकार अब पहले से ज्यादा डैशिंग नजर आते हैं लेकिन उनकी क्यूटनेस लोगों को बहुत पसंद आती है।