अपने पीछे इतनी प्रॉपर्टी और दौलत छोड़ कर गए सुशांत, चांद पर भी खरीद रखी है ज़मीन
पिछले साल 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। पूरा देश इस गम से आज तक भी उभर नहीं पाया। 34 साल के सुशांत की गिनती बॉलीवुड के सफल अभिनेता में होती है, उन्होंने जितनी भी फिल्में की वे सब फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाला मचाने में कामयाब रही। उनकी प्रसिद्धि का अंदाजा इस बात से भी लगाया सकता है कि उनके जाने और देश के प्रधनमंत्री मोदी तक ने उनकी पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने सुशांत के लिए उज्ज्वल युवा अभिनेता शब्द का इस्तेमाल किया था। अपने जीवन में दमदार काम करने वाले सुशांत सिंह राजपूत के पास पैसे की भी कोई कमी नहीं थी। आज हम आपको इस आर्टिकल में टीवी से बॉलीवुड अभिनेता बनने वाले सुशांत की कुल संपत्ति के बारे में बताने वाले हैं।
View this post on Instagram
रिपोर्ट की माने तो अभिनेता सुशांत सिंह के पास कुल संपत्ति लगभग 59 करोड़ रुपये के करीब बताई जा रही थी और इसके अलावा उनके पास बीएमडब्ल्यू के 1300 आर मोटरसाइकिल, Maserati Quattroporte और लैंड रोवर रेंज रोवर एसयूवी जैसे कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं। वहीं इसके अलावा सुशांत अपनी हर फिल्म के लिए लगभग 5 से 7 करोड़ रुपये चार्ज करते थे।
View this post on Instagram
सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया से ज़्यादा उस दुनिया में इंटरेस्ट था। वे तारों को देख कर खो जाया करते थे और उनके बारे में अधिक से अधिक जानना चाहते थे। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके सुशांत की अंतरिक्ष में गहन रुचि थी। वे अपने फैन्स के बीच भी अपने इस आकाशीय ज्ञान को बांटा करते थे। इसी दिलचस्पी ने उन्हें चांद पर जमीन लेने के लिए प्रेरित किया, रिपोर्ट की माने तो उन्होंने चांद पर दूर की ज़मीन खरीदी थी। जिसे उन्होंने इंटरनेशनल लूनर लैंड्स रजिस्ट्री के द्वारा रजिस्टर करवाया था।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि सुशांत ने 14 जून 2020 को अपने मुम्बई स्थित फ्लैट में आखरी सांस ली, अपने जाने के बाद वे परिवार के लिए करोड़ों रुपयों की संपत्ति छोड़ कर गए हैं। वहीं सुशांत का मामला अभी तलक भी उलझा हुआ है। मामले की जांच सीबीआई कर रही है, मगर उन्हें भी कोई ख़ास सफलता हासिल नहीं हो पाई है।