सरेआम सामने आया बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का गुस्सा, मीडिया के साथ बदतमीजी करने वीडियो हो गया वायरल
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अक्सर किसी-न-किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी अपनी तस्वीरों या वीडियो के चलते। जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। इस बीच हाल ही में उनकी एक वीडियो सामने आई है। जो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई है। जिसमें सलमान काफी गुस्से में नज़र आ रहे हैं। जहां वो पैपराजी पर अपना गुस्सा भी उतारते दिखते हैं। उनकी इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
बता दें सलमान बीते दिनों द-बंग टूर पर थे। जहां उनके साथ कई दूसरे सेलेब्रिटी भी मौजूद थे। सभी ने स्टेज परफॉर्मेंस भी दी। उनकी कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाई रही। जिसके बाद एक्टर अब मुंबई लौट आए हैं। एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए पैप्स ने सलमान को स्पॉट किया। जहां भाईजान बिल्कुल कैजुअल लुक में दिखाई दिए। साथ ही उन्होंने मास्क लगा रखा था। सलमान को देखते ही पैप्स उनकी तस्वीरें लेने लगते हैं। हालांकि, उनके बॉडीगार्ड लोगों को रोकने की कोशिश करते हैं। लेकिन वे तस्वीरें लेना जारी रखते हैं। इतने पर भाईजान भड़क जाते हैं और पैप्स की तरफ घूरते हुए कहते हैं कि अब बस हो गया न यार। जिसके बाद पैप्स कैमरा बंद कर देते हैं।
वहीं, वीडियो में एक्ट्रेस सई मांजरेकर भी दिख रहीं हैं। उन्होंने ब्लैक कलर के टॉप के साथ जॉगर कैरी किया है। इसके साथ उन्होंने बालों को खुला रखा है। उनकी ये वीडियो इंटरनेट पर छाई हुई है। सलमान के इस व्यवहार पर जहां कुछ लोगों ने उन्हें सपोर्ट किया है। वहीं, कई लोगों ने भाईजान को खूब खरी-खोटी भी सुनाई है।
View this post on Instagram
सलमान के इस वीडियो पर जब उनके करीबी से पूछा गया तो उनका कहना था कि आमतौर पर वे गेट नंबर बी से निकला करते हैं। क्योंकि वहां से कार तक पहुंचने में काफी कम दूरी होती है। लेकिन इस बार सलमान को गेट नंबर बी की जगह गेट नंबर ए से निकलने के लिए कहा गया। जिसके चलते वो गुस्सा हो गए। दरअसल, गेट नंबर बी से निकलते ही सलमान अपनी कार तक आसानी से पहुंच जाते थे।
लेकिन गेट नंबर ए से निकलने के बाद उन्हें काफी चलना पड़ा, क्योंकि वहां से उनकी कार काफी दूर खड़ी थी। साथ ही सलमान फ्लाइट के लंबे सफर से थक चुके थे। इसलिए वो रेस्ट करना चाहते थे और चलने के मूड में नहीं थे।