जिस नैनी ने बचपन से तैमूर को पाला उसे ही अब आंख दिखाने लगा करीना का लाडला, वीडियो देख फूटा लोगों का गुस्सा
बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस करीना कपूर खान आए दिन चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस कभी अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहती हैं तो कभी अपनी तस्वीरों को लेकर। बता दें कि करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। करीना आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने फैंस के लिए साझा करती रहती हैं।
जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। फैंस एक्ट्रेस की पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते हैं। हाल ही में उनकी एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रही है।
आपको बता दें कि हाल ही में करीना कपूर खान की एक वीडियो उनके चर्चा में रहने के पीछे का कारण बनी है। वीडियो को उन्होंने नहीं बल्कि फेमस पैपराजी विरल भयानी के ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके चलते करीना और सैफ दोनों को ट्रोल होना पड़ रहा है। वीडियो को देखने के बाद फैंस अपना गुस्सा नहीं रोक पा रहे हैं। लोग करीना और सैफ को इस चीज़ का जिम्मेदार ठहरा रहे हैं और उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर पड़ते ही ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो गई है।
View this post on Instagram
वहीं अगर बात करें वायरल वीडियो की तो उसमें करीना को देखा जा सकता है। वहीं उनके पीछे तैमूर और उनकी केयर टेकर नैनी निकल रहे हैं। बाहर आते समय तैमूर नैनी को उंगली दिखाते हुए कह रहे हैं कि मुझसे दूर रहो। जिसके बाद ट्रोलर्स इस वीडियो पर कमेंट कर लिख रहे हैं कि इतनी छोटी उम्र में बड़ों से ऐसे बात करना अच्छी बात होती है क्या। इसके साथ ही यूज़र्स तैमूर की इस हरकत के लिए उनके माता-पिता को ही दोष दे रहे हैं। उनका कहना है कि तैमूर के ऐसा करने पर करीना उन्हें कुछ क्यों नहीं कहती हैं। जिसके बाद तैमूर अपनी मां के साथ कार में जाकर बैठ जाते हैं।
View this post on Instagram
अगर बात करें उनके आउटफिट की तो करीना ने इस दौरान ग्रीन कलर का स्लीव लेस टॉप पहन रखा था। जिस पर बड़ा सा चेरी बना हुआ था। इसके साथ ही तैमूर कैजुअल ड्रेस में नज़र आए। वहीं उनकी नैनी को नीले कलर का सूट पहने और बैग थामे हुए देखा गया। करीना की ये वीडियो इस समय काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है। साथ ही फैंस जमकर कमेंट कर करीना और सैफ को ट्रोल भी कर रहे हैं।