रामगोपाल वर्मा की आने वाली फ़िल्म के ट्रेलर ने मचाया धमाला, दो लड़कियों के आपसी प्यार की है कहानी
कहते हैं प्यार की कोई परिभाषा नहीं होती, यह कभी भी किसी से भी हो सकता है। एक बार किसी से प्यार हो गया तो फिर प्यार करने वाले ना तो धर्म देखते हैं, ना उम्र और ना ही जाती। हालांकि हमारे यहां आज भी प्यार लड़की और लड़के के बीच सीमित हो कर रह गया है। एक ही जेंडर के दो व्यक्ति अगर प्यार में पड़ जाए तो उसे आज भी हमारे यहां पाप ही माना जाता है। राम गोपाल वर्मा की आने वाली फिल्म इसी विषय को ले कर अपनी इस आने वाली फिल्म में राम गोपाल वर्मा ने दो लड़कियों के आपसी प्यार को दिखाया है। इसका ट्रेलर अभी हाल ही में रिलीज किया गया है जिस पर दर्शकों का भारी रिस्पॉन्स भी देखने को मिल रहा है।
#RamGopalVarma's #Dangerous starring #ApsaraRani & #NainaGanguly to be premiere soon on – Spark OTT pic.twitter.com/UKEdsE0mO7
— Ott Updates (@Ott_updates) May 12, 2021
बता दें 13 मई 2021 को इस फ़िल्म का ट्रेलर सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म और ओटीटी प्लेट फॉर्म नए स्पार्क पर रिलीज कर दिया गया है। इस फ़िल्म की निर्माता स्पार्क कंपनी है। वहीं इस फ़िल्म नैना गांगुली और साउथ की चर्चित अभिनेत्री अप्सरा रानी प्रमुख किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं।
Me briefing a love scene to the DANGEROUS girls @NainaGtweets and @_apsara_rani ..Here is DANGEROUS trailer ..India’s first love story between 2 women https://t.co/gnkg6200Ec pic.twitter.com/i2VvEGpcbf
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) May 14, 2021
फ़िल्म की कहानी की बात करें तो यह फ़िल्म ऐसी दो महिलाओं पर आधारित है, जो आदमियों के साथ गंदे अनुभवों को सहती है। यही वजह है कि उन्हें आदमियों से चिढ़ हो जाती है और वे एक दूसरे से ही प्यार करने लग जाती है। फ़िल्म आगे इन दोनों महिलाओं के इसी संघर्ष को दर्शाती है कि किस तरह वे अपने प्यार को बचाने के लिए हर हद पार कर जाती है।
DANGEROUS film has the FIRST ROMANTIC DUET SONG ever in the HISTORY of WORLD CINEMA picturised on 2 WOMEN @NainaGtweets and @_apsara_rani #DangerousGirls @SparkSagar1https://t.co/gnkg6200Ec pic.twitter.com/x8wiFLPfmw
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) May 14, 2021
इस फ़िल्म के बारे में मीडिया से बात करते हुए राम गोपाल वर्मा ने कहा “माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा धारा 377 को निरस्त करने के बाद एलजीबीटी का कलंक सांस्कृतिक रूप से ऊंचा करने वाला यह भारत का पहला होगा। मेरा उद्देश्य दो महिलाओं के भी आपसी प्रेम को उतने ही सम्मान के साथ दर्शाना था जितना एक लड़की और लड़के के आपसी प्यार को दर्शाया जाता है।
https://twitter.com/ItzSreekanth/status/1392881396071362565?s=19