तारक मेहता शो की छोटी सोनू ने कर ली शादी! तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
टीवी के फेमस शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का हर कोई दीवाना है। दर्शक इस सीरीयल को आज भी उतना ही पसंद करते हैं, जितना कि पहले किया करते थे। हालांकि, शो की टीआरपी में थोड़ी गिरावट आई है। दरअसल, शो को नई बुलंदियों तक पहुंचाने का श्रेय भी इसके किरदारों को जाता है और आज टीआरपी गिरने की वजह भी वही हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि कई किरदार शो को छोड़कर चले गए हैं। ऐसे में फैंस की रुचि भी थोड़ी कम हो गई है। हालांकि, इन किरदारों को शो से काफी लोकप्रियता मिली।
एक ऐसा ही था छोटी सोनू का किरदार, जिसे सबसे पहले झील मेहता ने निभाया था। अब आप सोच रहे होंगे कि आज हम झील मेहता का जिक्र क्यों कर रहे हैं। दरअसल, उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। जिसमें वो लाल जोड़े में दिख रही हैं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई हैं। लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। आज हम आपको आर्टिकल में इस तस्वीर की सच्चाई बताएंगे।
गौरतलब है कि झील मेहता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन अपनी कोई-न-कोई तस्वीर या वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। बता दें कि झील मेहता ने ये तस्वीरें खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से शेयर की है। जिसमें वो लाल रंग के सुर्ख जोड़े में दिख रही हैं। अपनी इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई है।
इन तस्वीरों पर फैंस ने कमेंट्स कर उनकी शादी से जुड़े सवाल पूछ डाले हैं। लोगों का कहना है कि क्या उन्होंने शादी कर ली है और ये उनकी शादी की तस्वीरें हैं? तो आपको बता दें कि झील ने शादी नहीं की है। बल्कि वो एक मेकअप आर्टिस्ट हैं। ऐसे में उन्होंने ब्राइडल मेकअप के साथ जोड़े में दुल्हन वाला लुक दिया है।
वहीं, अगर बात करें झील मेहता के वर्कफ्रंट की तो उन्होंने दो फेमस टीवी सीरीयल्स में काम किया है। जिनमें से एक तो आप जानते ही हैं— तारक मेहता का उल्टा चश्मा। वहीं दूसरा सीरीयल है— ‘चलदी दा नाम गड्ढी’। झील इनके अलावा किसी अन्य टीवी सीरियल या मूवी में दिखाई नहीं दी हैं।