बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों के हैं सीक्रेट लव अफेयर्स, किसी को कानों कान भी खबर नहीं होने देती
हालांकि कहा तो यह जाता है कि जो भी काम करो वो डंके की चोंट पर करना चाहिए। मगर प्यार एक बेशकीमती दौलत होती है, शायद इसी वजह से लोग इसे भी छुपा कर रखते हैं। हालांकि बॉलीवुड का मामला कुछ और है, यहां महज़ 5 दिन का भी प्यार हो तो भी सेलिब्रिटी इस तरह अपने रिश्ते को खुल कर दिखाते हैं मानो बरसों से साथ हो। कई तो महज कुछ ही पल के रिश्ते में कपल गोल्स भी देने लग जाते हैं। इसके साथ ही लिव इन रिलेशनशिप भी मानो अब एक तरह का ट्रेन्ड हो चुका है जिसे लोग खुल कर ज़ाहिर कर देते हैं। हालांकि इनके अलावा भी कुछ ऐसे स्टार्स है जिन्हें अपनी प्रेम कहानी को पब्लिकली लाने का कोई शौक नहीं होता। आज हम ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में आपसे बात करने वाले हैं जिनके लव अफेयर कभी सुर्खियां नहीं बनाते।
जैकलीन
View this post on Instagram
श्रीलंकन ब्यूटी जैकलीन फर्नांडिस के यूं तो दुनियाभर में कितने ही दीवाने हैं, हालांकि जैकलीन किसकी दीवानी है यह बात कोई नहीं जानता। उनके दिल में किस खास व्यक्ति के लिए इतनी सारी जगह है यह अब तक एक राज़ ही बना हुआ है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स की माने तो साउथ में एक बिजनेसमैन को जैकलीन डेट कर रहीं हैं। इतना ही नहीं कहा यह भी जा रहा है कि जल्द ही यह दोनों लिव इन में भी एक साथ रहने वाले हैं। इसके लिए इन्होंने 175 करोड़ का सी फेसिंग बंगला भी खरीद लिया है। हालांकि अभी तक जैकलीन ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है।
मौनी रॉय
View this post on Instagram
टीवी से फिल्मों का सफर तय कर लेने वाली मौनी रॉय के हुस्न के चर्चे भी काफी दूर तक फैले हुए हैं। मगर इस हुस्न पर एकाधिकार किस खास व्यक्ति का है इसको उन्होंने हमेशा सीक्रेट ही बना कर रखा है। हालांकि खबर है कि मोनी रॉय दुबई के एक बैंकर सूरज नाम्बियार के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि मोनी ने कभी अपने लव अफेयर्स के बारे में खुल कर कुछ नहीं बोला।
श्रद्धा कपूर
View this post on Instagram
अफवाहों की बातों पर यकीन करें तक श्रद्धा कपूर का नाम उनके कई कोस्टार्स के साथ जुड़ चुका है। हालांकि अब खबर यह आ रही है कि श्रद्धा कपूर अपने बचपन के दोस्त और फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ के साथ रिलेशनशिप को ले कर काफी सीरियस है। कई बार इनकी शादी की खबरों ने भी काफी सुर्खियां बनाई है। हालांकि अभी तक श्रद्धा अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं बोली है। वहीं शक्ति कपूर इसे महज़ एक दोस्ती ही बताते हैं।
कैटरीना कैफ
View this post on Instagram
कैटरीना कैफ अभी तक बॉलीवुड में लगभग हर बड़े सुपरस्टार के साथ काम कर चुकी है। वहीं कई स्टार्स के साथ उनके अफेयर्स की खबरे भी काफी उठी हैं। हालांकि सलमान और रणबीर के बाद इन दिनों कैटरीना विक्की कौशल को डेट कर रही हैं। इसकी जानकारी तो सबको है, हालांकि इसके बाद भी आज तक इन दोनों ने अपने प्यार के बारे में मीडिया के सामने कुछ नहीं कहा।
अनन्या पांडे
View this post on Instagram
बॉलीवुड की उभरती अभिनेत्रियों में अपना नाम भी दर्ज करवा चुकी चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे भी आये दिन सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि पिछले दिनों वे अकेले सुर्खियों में नहीं थी बल्कि उनके साथ ईशान खट्टर का भी नाम शामिल था। खबर है कि दोनों साथ में मालदीव शुट्टिया मनाने गए हुए थे। दोनों साथ में जब भी दिखते हैं तो मीडिया के सामने मस्त पोज़ भी देते हैं। हालांकि रिलेशनशिप को ले कर दोनों ही चुप्पी साध लेते हैं।