बॉलीवुड में काफी फेमस है यूक्रेन से आई यह अभिनेत्री, रातों रात मचा दी थी इंडस्ट्री में हलचल
बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई फिल्मों में विदेशी कलाकारों को भी देखा जाता है। कई बार ये कलाकार अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी जगह बना लेते हैं। वहीं कई बार इन कलाकारों को बॉलीवुड में अपना करियर खत्म करना पड़ता है। आज हम एक विदेशी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने अभिनय का प्रदर्शन किया है। वहीं उनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत ज्यादा है। वो विदेशी एक्ट्रेस यूक्रेन की एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। जिनका नाम नतालिया है।
आपको बता दें कि नतालिया सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। फैंस एक्ट्रेस की पोस्ट पर जमकर प्यार बरसाते नज़र आते हैं। हाल ही में नतालिया एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई हैं। एक्ट्रेस नतालिया कोज़ेनोवा पहली बार साल 2010 में रिलीज़ बॉलीवुड फिल्म ‘अतिथी तुम कब जाओगे?’ में देखी गई थी। जिसमें उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। फैंस उनकी एक्टिंग के दीवाने हो गए थे।
View this post on Instagram
अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म के बाद नतालिया ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक बढ़िया फिल्में की। एक्ट्रेस साल 2012 में रिलीज़ फिल्म ‘अंजुना बीच’ में लीड रोल में नज़र आई थी। इसके बाद वो साल 2013 में ‘सुपर मॉडल’, साल 2015 में ‘तेरे जिस्म से जां तक’, साल 2016 में ‘बोले इंडिया जय भीम’, साल 2017 में ‘लव वर्सेस गैंगस्टर्स’, साल 2021 में ‘द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव’, साल 2021 में ‘एविल डेड इज़ बैक’ में दिखी। फैंस को उनकी इन सभी फिल्मों ने बहुत एंटरटेन किया। वहीं इन सबके साथ नतालिया भारतीय वेब सीरीज़ ‘गंदी बात’ में भी नज़र आई थी। उनकी ये सीरीज़ काफी ज्यादा फेमस हुई।
View this post on Instagram
बता दें कि नतालिया एक यूक्रेनी एक्ट्रेस हैं। बीते कुछ समय से यूक्रेन और रुस के बीच युद्ध चल रहा है। जिसके चलते वो अभी फैमिली के साथ है। एक्ट्रेस यूक्रेन में अपने माता-पिता और भाइयों के साथ ही रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रुस ने यूक्रेन में कई जगह गोला बारी की है। जिसके चलते यूक्रेन के कई नागरिकों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। साथ ही यूक्रेन की आर्मी नागरिकों को देश से दूर पड़ोसी देशों में भेज रही है। जिससे उन्हें सुरक्षित रखा जा सके। हालांकि, फिलहाल दोनों देशों के बीच शांति वार्ता पर बात चल रही है।