इंटरनेट पर छाई आर्यन के साथ गिरफ्तार हुई यह खूबसूरत लड़की, जानिए पूरी जन्मकुंडली
ड्रग का सेवन करने के आरोप में NCB ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन को रविवार के दिन रंगे हाथों पकड़ा था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने मुम्बई से गोवा जा रहे क्रूज पर छापेमारी की और उसमें से 7 लोगों को अपनी हिरासत में लिया जिसमें आर्यन भी शामिल है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि एनसीबी ने आर्यन के साथ केवल अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि आर्यन और अरबाज़ दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। माना जा रहा है कि अरबाज ही आर्यन को क्रूज़ में ले कर गए थे। अरबाज़ के फोटो आर्यन के अलावा सुहाना और शनाया कपूर के साथ भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में मुनमुन को ज़्यादातर लोग नहीं जानते और यही वजह है कि उनके बारे में सोशल मीडिया पर बातें हो रही हैं। आइये जानते हैं कौन है वे –
View this post on Instagram
मुनमुन धनोचा की उम्र 23 साल है, और वे मुम्बई की नहीं बल्कि मध्यप्रदेश की रहने वाली है। अभी NCB की तरफ से पूरी जानकारी तो मुनमुन के बारे में नहीं मिल पाई है। मगर कहा जा रहा है कि वे मध्यप्रदेश के किसी बड़े बिजनेसमैन की बेटी हैं।
View this post on Instagram
मुनमुन धामेचा के बारे में पड़ताल की तो उनका लिंक फैशन मॉडल के रूप में सामने आता है। मॉडलिंग की वजह से ही उनके रिश्ते बड़े सेलिब्रिटी के साथ बने होंगें। सोशल मीडिया पर मुनमुन के कई बड़े सेलिब्रिटी के साथ फोटो मिल जाएंगे।
View this post on Instagram
मुनमुन लंबे चौड़े कद की खूबसूरत महिला है, उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपनी 5 फिट 10 इंच लिखी है। इसके साथ ही वे अपने हैंडल से अपनी मॉडलिंग की कई फोटो शेयर करती रहती हैं।
View this post on Instagram
अपने हैंडल से आये दिन मुनमुन अपनी खूबसूरत फोटों के साथ सेलिब्रिटी के साथ भी अपनी फोटो साझा करती रहती है। इनमें अर्जुन रामपाल, वरुण धवन, सुयश राय, निखिल चिनप्पा, गुरु रंधावा जैसे सिलेब्रिटीज शामिल हैं।