गाने के सेट पर नोरा के साथ हुआ यह कांड, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर दबा कर वायरल
बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस नोरा फतेही की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फैंस उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम कर चुकी हैं। जिसमें वो कई बड़े और दिग्गज कलाकारों के साथ नज़र आई हैं। बता दें कि नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। फैंस उनकी पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते नज़र आते हैं। हाल ही में उनकी एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रही है।
आपको बता दें कि नोरा फतेही आए दिन सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। नोरा कभी अपनी फिल्मों के चलते चर्चा में रहती हैं तो कभी अपनी तस्वीरों के चलते। लेकिन इस बार उनके सुर्खियों में रहने के पीछे का कारण एक वीडियो है। हाल ही में नोरा फतेही का एक वीडियो सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस का ये वीडियो यूट्यूब से लेकर इंस्टाग्राम तक हर जगह वायरल हो रहा है। जिसे फैंस काफी ज्यादा छाया हुआ है। वायरल वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन देते नज़र आ रहे हैं। जिससे पता चलता है कि फैंस को उनकी ये वीडियो कितनी ज्यादा पसंद आई।
अगर बात करें वायरल वीडियो की तो वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि नोरा फतेही पैप्स के सामने खड़ी होकर किलर पोज़ेज दे रही होती हैं। वहीं पैप्स भी उन्हें इधक-उधर देखकर पोज़ देने के लिए कहते हैं। जिसके बाद नोरा स्पॉट ब्वॉय से अपने कोट की बाजू एडजस्ट करवाने लगती हैं। एक्ट्रेस ने इस दौरान पीले रंग का कोट-पैंट पहन रखा था। साथ ही उन्होंने कोट के अंदर ब्लैक डॉट्स वाला व्हाइट टॉप पहना हुआ था। एक्ट्रेस का ये लुक फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। फैंस उनकी इस वीडियो पर हार्ट और फायर वाले इमोजी कमेंट कर रहे हैं।
View this post on Instagram
वहीं अगर बात करें नोरा फतेही के वर्कफ्रंट की तो एक्ट्रेस अभी किसी भी फिल्म में नज़र नहीं आएंगी। बीते दिनों एक्ट्रेस को बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर जॉन अब्राहिम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ और ‘भुज’ में देखा गया था। फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ में नोरा केवल एक गाने में नज़र आई थी। वहीं ‘भुज’ में उनका रोल ज्यादा बड़ा नहीं था। लेकिन एक्ट्रेस ने अपने किरदार को बखूबी निभाया। फैंस को उनकी एक्टिंग कमाल की लगी। फैंस उन्हें फिर से पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं।