टीवी के नैतिक ने लगाए अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप, कहा – अपने ही भाई के साथ करती है निशा से क्स
छोटे पर्दे पर दिखाए जाने वाला ड्रामा हर घर में पसंद किया जाता है। लेकिन फैंस को वो कहानी और भी दिलचस्प लगती है जो पर्दे के बाहर सामने आ जाती है। टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के एक्टर करण मेहरा के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है। पिछले साल करण मेहरा पर उनकी पत्नी निशा रावल ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस में करण की शिकायत की गई थी। इसके बाद उन्हें जेल में डाल दिया गया था।
ये विवाद कई दिनों तक चला था। इसके बाद निशा रावल अपने बेटे कविश को लेकर अलग रहने लगीं थीं। बता दें कि निशा ने करण पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। उनकी कई तस्वीरें भी वायरल हुईं थीं जिसमें उनके चेहरे पर चोट लगी हुई थी। अब हाल ही में करण और निशा का विवाद चर्चा में आ गया है। करण मेहरा ने पत्नी निशा रावल को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
निशा पर करण मेहरा ने लगाए बेहद ही गंभीर आरोप
करण ने निशा को लेकर ऐसी बातें कहीं हैं जो फैंस को हैरान कर रही हैं। एक्टर ने बताया कि निशा अपने प्रेमी के साथ उस घर में रह रही हैं जिसमें वो और निशा रहा करते थे। बेटा कविश भी उनके साथ रह रहा है। करण ने निशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि कविश के साथ निशा का उस लड़के के साथ रहना बहुत ही अजीब है।
करण ने मीडिया को बताया कि निशा किसी रोहित साटिया नाम के शख्स के साथ रह रही है। उन्होंने कहा- काफी समय से वो हमारे साथ था। उसने मुझे बताया था कि वो निशा का राखी भाई है। उसका कहना था कि निशा का कन्यादान भी उसी ने किया है। मैं समझ नहीं पा रहा था कि आखिर ये कब हुआ। वो उसी घर में रहता है जिसमें निशा और मेरा बेटा रहते हैं।
करण मेहरा परिवार को भी मिल रही धमकी
करण ने आगे ये भी बताया कि उन्हें और उनके परिवार की जान को नुकसान पहंचाने की धमकी मिल रही है। ना जाने कौन से लोग हैं जो उन्हें परेशान कर रह हैं। करण ने ईमेल के जरिए ऑफिशियल्स को इस बात की जानकारी दी है। साथ ही शिकायत भी दर्ज करवाई है। करण ने बताया कि एक दिन जब वो सो रहे थे तो उन्हे एक कॉल आई। उन्होंने बिना नंबर देखे फोन उठाया तो उनकी जान को नुकसान पहुंचाने वाली धमकी मिली। इतना ही नहीं उनके माता पिता और भाई को लेकर भी उन्हें डराया गया। ये पूरे परिवार के लिए परेशान होने वाली बात है।
बता दें कि पिछले साल मई के महीने में निशा रावल ने मीडिया के सामने करण मेहरा संग अपनी लड़ाई का खुलासा किया था। निशा ने आरोप लगाया था कि करण का किसी दूसरी लड़की के साथ अफेयर चल रहा है। वो अक्सर शूटिंग का बहाना बनाकर उस लड़की से मिलने जाते हैं। साथ ही निशा ने बताया था कि करण उनके साथ घरेलू हिंसा करते हैं। उस वक्त निशा की तस्वीरें भी सामने आईं थीं जिसमें उनके चेहरे पर चोट के निशान दिख रहे थे।
इस मामले में करण को गिरफ्तार भी किया गया था लेकिन बाद में उनकी जमानत हो गई थी। अब देखना होगा कि करण के इन आरोपों पर निशा की कैसी प्रतिक्रिया सामने आती है।