उर्वर्शी रौतेला ने बनाये इस पाकिस्तानी खिलाड़ी संग सम्बंध, Video हो रहा है सोशल मीडिया पर दबा कर Viral
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। पिछले दिनों उनकी भारतीय क्रिकेटर से इशारों इशारों में काफी बहस हुई थी। इन बातों की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा भी हुई। इन सबके बाद भी उर्वशी भारतीय टीम को क्रिकेट में चीयरअप करती नजर आईं। दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों एशिया कप के लिए खेल रही थी। दो शानदार जीत के बाद भारत को पाकिस्तान से हार मिली। इन मैचेज को लेकर लोगों के बीच काफी उत्साह देखने को मिला।
[wp-rss-aggregator exclude=”33965″ limit=”2″]
हालांकि मैच के साथ साथ लोगों की नजर बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला पर भी पड़ी। उर्वशी भारतीय क्रिकेटर्स का उत्साह बढ़ाने दो बार स्टेडियम पहुंची। भारत पाकिस्तान मैच के दौरान भी उर्वशी सोशल मीडिया पर छाईं रही। अब हाल ही में उर्वशी का एक शानदार वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह भी नजर आ रहे हैं।
उर्वशी रौतेला ने शेयर किया वीडियो
उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी तस्वीरों के साथ साथ वो इंस्टाग्राम स्टोरी के लिए भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी स्टोरी में भारत पाकिस्तान से जुड़ी कई झलकियां शेयर की। इसमें एक वीडियो में पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह भी नजर आए। वीडियो में नसीम शाह मुस्कुराते हैं। इसके बाद उर्वशी रौतेला भी शर्म से लाल हो जाती हैं।
Urvashi Rautela posted a video of herself and Naseem Shah on her Instagram story😂😂 pic.twitter.com/yH87gzEvH6
— Fatimah. (@zkii25) September 6, 2022
पाकिस्तानी गेंदबाज और उर्वशी के इस इशारों वाले वीडियो पर दर्शकों की तरह तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। लोग उनकी स्टोरी पर कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। यूजर्स का मानना है कि उर्वशी ने पंत को जलाने के लिए ये वीडियो शेयर किया है। वहीं कई लोगों का कहना है कि नसीम और उर्वशी के बीच कुछ चल रहा है। वहीं कई लोगों का कहना है कि जल्द ही उर्वशी और नसीम की डेटिंग की खबरें सामने आ सकती हैं।
यूजर्स कर रहे ऐसे ऐसे कमेंट्स
बता दें कि उर्वशी ने जो वीडियो शेयर किया है वो एडिटेड है। इसे सोशल मीडिया यूजर्स जमकर शेयर कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने जो वीडिये पोस्ट किया है वो भारत-पाक के पहले मैच का है। इसमें पहले पिच पर नसीम मुस्कुराते हुए नजर आते हैं। इसके बाद उर्वशी का रिएक्शन सामने आता है जिसमें वो नसीम को देखकर ब्लश करने लगती हैं। इस पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आ रहीं हैं।
— Saad🥶 (@cfc_saada) September 6, 2022
Logon ko dusre troll krte ye khud ko troll krti😂😂😂
— Humaira Mirza (@HumairaMirza7) September 6, 2022
गौरतलब है कि पिछले दिनों उर्वशी और ऋषभ पंत की बिना नाम लिए लड़ाई देखने को मिली थी। दोनों ही एक दूसरे पर निशाना साध रहे थे। इतना ही नहीं एक सवाल के जवाब में उर्वशी ने ये भी कहा था कि वो क्रिकेट में दिलचस्पी नहीं रखती हैं। ऐसे में जब वो स्टेडियम पहुंची तो उन्हें काफी ट्रोल किया गया। ये भी कहा गया कि वो ऋषभ पंत का आमना सामना करने के लिए स्टेडियम पहुंची हैं। साथ ही कई यूजर्स ने कहा कि उर्वशी को अचानक क्रिकेट में बहुत दिलचस्पी आ गईँ।
बता दें कि एक इंटरव्यू में उर्वशी ने आरपी नाम लेते हुए काफी शिकायत की थी। इसके बाद पंत ने भी अपने इंस्टाग्राम में उर्वशी पर निशाना साधा था। काफी लंबे समय तक दोनों की इंस्टा स्टोरी चर्चा का विषय बनी हुई थी। अब इस मामले की असली सच्चाई यही दोनों बता सकते हैं। फिलहाल भारत एशिया कप से बाहर हो चुका है। ऐसे में अब आगे उर्वशी मैच देखने जाती हैं या नहीं ये फैंस के लिए काफी उत्सुकता वाली बात है।
[wp-rss-aggregator exclude=”33745″]