Valentine’s Day gifts ने अगर कर दी है रातों की नींद हराम, तो इन फिल्मों से ले कर आइडिया पार्टनर को करें इम्प्रेस
फरवरी को कपल्स प्यार का महीना मानते हैं। रोज डे से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। जिस दौरान कपल्स तरह-तरह के गिफ्ट से अपने पार्टनर को इंप्रेस करने की कोशिश करते हैं। लेकिन कई बार वे कंफ्यूज हो जाते हैं कि अपने पार्टनर को क्या ऐसा गिफ्ट करें, जो उन्हें पसंद आ जाए। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड फिल्मों से कुछ आइडिया देने वाले हैं। जिसके जरिए आप अपने वैलेंटाइन को इंप्रेस कर सकते हैं और अगर वो अभी तक आपके वेलेनटाइन नहीं हैं तो आप इन आइडियाज़ के चलते उन्हें अपना वैलेंटाइन भी बना सकते हैं।
आपको बता दें कि फिल्म में कई ऐसे तरीके दिखाई जाते हैं। जिनमें एक हीरो अपनी हिरोइन को इंप्रेस करने के लिए क्या कुछ नहीं करता। वहीं ये तरीके फैंस को बहुत पसंद आते हैं और कुछ तो उनके फैंस के दिलों को छू जाते हैं। शुरुआत करते हैं हिट फिल्म ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया से’। यह फिल्म फैंस को बहुत पसंद आई थी। इस फिल्म में वरुण धवन ने अपनी हिरोइन आलिया भट्ट को झुमके गिफ्ट किए थे। जिससे आलिया बहुत खुश हुई थी। आप भी अपनी आलिया को इस गिफ्ट से खुश कर सकते हैं।
View this post on Instagram
अब बारी आती है ‘हम आपके हैं कौन’ फिल्म की। जहां सलमान खान माधुरी दीक्षित को चॉकलेट देकर इंप्रेस करते हैं। आप भी उनके इस आइडिए को कॉपी कर सकते हैं और अपनी गर्लफ्रेंड को चॉकलेट गिफ्ट कर सकते हैं। अधिकतर लड़कियों को चॉकलेट बहुत पसंद आती है। वहीं अगर एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड को गिफ्ट देना चाहती है तो वो माधुरी की तरह अपने सलमान को ब्रोच गिफ्ट कर सकती है, जो उसे जरुर पसंद आएगा।
View this post on Instagram
वहीं अगर आपको ये सब नहीं करना तो आप फिल्म ‘मोहब्बतें’ की तरह अपनी गर्लफ्रेंड के लिए लव लेटर लिख सकते हैं। कई बार जो बातें आप बोल नहीं सकते वो आप लिखकर बता सकते हैं। ये तरीना अक्सर सभी के काम आ जाता है। उनकी गर्लफ्रेंड्स लव लेटर पढ़कर उनका प्यार एक्सेप्ट कर लेती हैं।
View this post on Instagram
अगर आपकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है और कोई क्रश है तो आप फिल्म ‘कुछ-कुछ होता है’ की तरह एक फुटबॉल मैच ऑर्गेनाइज़ कर सकते हैं। जिस दौरान आप अपनी क्रश के साथ गेम खेलकर उसे प्रपोज कर सकते हैं। जिससे शायद आपका प्यार आपको मिल जाए।