Valentine’s Special : मलाइका अरोड़ा संग रोमांटिक डेट पर पहुंचे अर्जुन कपूर, तस्वीरें देख फैंस हुए दीवाने
आज वैलेंटाइन डे है और पूरी दुनिया में प्यार का खुमार छाया हुआ है। हर तरफ लोग अपने खास लोगों को इस दिन की बधाई दे रहे हैं। साथ ही ये दिन अपने अपने तरीके से सेलिब्रेट कर रहे हैं। बॉलीवुड स्टार्स भी अपने पार्टनर संग इस खास दिन को बहुत ही रोमांटिक अंदाज में मना रहे हैं। हाल ही में एक्टर अर्जुन कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस खास दिन की झलक दिखा दी है। मलाइका और अर्जुन कपूर भी बेहद रोमांटिक अंदाज में वैलेंटाइन सेलिब्रेट कर रहे हैं।
Valentine’s Special पर खास तस्वीर शेयर कर अर्जुन ने किया विश
यह भी पढ़ें – 11 साल छोटे अर्जुन कपूर के प्यार में अंधी मलाइका भूली अपने बेटे को, लोगों ने लगाई खूब लताड़
बता दें कि मलाइका और अर्जुन इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और खूबसूरत कपल में से एक हैं। वो अपना रिलेशन किसी से नहीं छिपाते हैं। आए दिन उनकी साथ में तस्वीरें वायरल होती है। वैसे तो दोनों अक्सर ही एक दूसरे पर प्यार जताते नजर आ जाते हैं लेकिन बात अगर वैलेंटाइन की हो तो, ये मौका और भी खास हो जाता है।
View this post on Instagram
अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की है। इस तस्वीर में मलाइका हाथ में ड्रिंक लिए हंसती नजर आ रही हैं। वहीं अर्जुन उन्हें बाहों में भरे नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कोई कैप्शन नहीं लिखा है। उन्होंने हार्ट इमोजी पोस्ट किया है। अर्जुन की तस्वीर पर फैंस के जबरदस्त रिएक्शन आ रहे हैं।
Valentine’s Special पर मलाइका अरोड़ा ने शेयर कीं खास तस्वीरें
इसके अलावा एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर तस्वीरें पोस्ट की हैं। इसमें उन्होंने बेकरी और हार्ट शेप के डिजर्ट की तस्वीर लगाई है। साथ ही उन्होंने लिखा है- माई वैलेंटाइन। इन तस्वीरों से साफ पता चल रहा है कि मलाइका और अर्जुन एक दूसरे के साथ डेट पर गए थे और इस दिन को और भी खास तरीके से मना रहे हैं।
उनकी तस्वीरों पर फैंस ढेर सारी प्यारी बातें लिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- कुछ भी कहो, जोड़ी हसीन है। एक यूजर ने लिखा- आप लोग शादी क्यों नहीं कर लेते? एक अन्य यूजर ने लिखा- मुझे तो सिंगल होने का और भी दुख हो रहा है। फैंस उनकी तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
यह भी पढ़ें – मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी पर अर्जुन कपुर ने तोड़ी चुप्पी, सबके सामने कही यह बात
बता दें कि अर्जुन और मलाइका काफी सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। मलाइका ने 2019 में अर्जुन कपूर को बर्थडे विश किया था और पोस्ट के जरिए उनके रिलेशनशिप की खबरें सामने आ गई थी। इसके बाद आधिकारिक तौर पर दोनों ने अपने रिश्ते को स्वीकार किया। अक्सर मलाइका के तलाकशुदा होने और अर्जुन से उम्र में बड़ी होने की बात को लेकर ट्रोलिंग की जाती है। इस पर अर्जुन और मलाइका दोनों ही अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं।