पिता राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद पहली बार किया वियान ने पोस्ट, माँ-बेटे की हो गयी है यह हालत
कई लोगों के लिए आइडल परिवार के रूप में ज़ेहन में चिस्पा हो चुका शिल्पा शेट्टी का परिवार इन दिनों मुश्किल हालातों का सामना कर रहा है। पति राज कुंद्रा की गुरफ्तारी के बाद से ही अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पर मानो मुसीबतें कतार बन कर बरस रहीं हैं। मीडिया में उनके और उनके परिवार के सदस्यो के नाम उछाले जा रहे हैं। इन सब से तंग आ कर हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी तरफ से एक स्टेटमेंट भी जारी किया था। अब शिल्पा शेट्टी के स्टेटमेंट के बाद उनके बेटे वियान राज कुंद्रा ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है। जिसने काफी लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि अपने पिता राज कुंद्रा और माँ शिल्पा शेट्टी की तरह ही वियान राज कुंद्रा को भी सोशल मीडिया से काफी लगाव है, और वे इस पर काफी एक्टिव भी रहते हैं। सोशल मीडिया शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान भी अपने माता- पिता, बहन और अन्य परिवार के सदस्यों के साथ तस्वीरें और वीडियो को आये दिन शेयर करते रहते हैं। इसी कड़ी में काफी समय बाद शिल्पा शेट्टी और उनके बेटे वियान ने साथ में अच्छा समय बिताया जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर भी की। अब वियान द्वारा शेयर की गई यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहीं हैं।
View this post on Instagram
वियान द्वारा अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की गई यह तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई है। जो तस्वीरें शेयर की गई है उनमें वो अपनी मां शिल्पा शेट्टी के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों में मां- बेटे के बीच की केमिस्ट्री भी देखते ही बनती है। तस्वीरों में वियान शिल्पा शेट्टी को कस कर गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक अन्य फोटो में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी बेटे वियान को चूमती हुई भी नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों पर आम लोगों के अलावा कई सितारों ने भी कमेंट किया है।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद पहली बार सामने आ कर अपना पक्ष रखा था। एक लंबे से पोस्ट में अपने लगभग अपने दिल की बहुत सारी बातें लिख कर रख दी थी। इस पोस्ट में लोगों से अभिनेत्री शिल्पा ने यह अपील भी की थी कि उनके पति वाले मामले में किसी भी तरह की अफवाह ना फैलाई जाएं। अभिनेत्री ने अपने इस पोस्ट में अपनी बात रखते हुए लिखा था कि वो इस मामले में अब तक चुप रही हैं और आगे भी चुप ही रहेंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें भारत की न्याय व्यवस्था और कानून पर अटूट विश्वास है। बता दें कि जब से राज कुंद्रा को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है तभी से शिल्पा और उनके परिवार को जमकर लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही अब कई बॉलीवुड सेलेब्स भी शिल्पा के समर्थन में एक- एक कर आगे आ रहे हैं।