वीडियो : भारती सिंह के होने वाले बच्चे के पिता नहीं हैं पति हर्ष, कॉमेडियन ने खुद उठाया बड़े राज़ से पर्दा
इंडस्ट्री की जानी-मानी कॉमेडियन भारती सिंह मां बनने वाली हैं। भारती सिंह ने कॉमेडियन हर्ष लिम्बाचिया से साल 2017 में शादी की थी। ये कपल साथ में कई शो होस्ट करता नज़र आता है, जहां वे लोगों को खूब हंसाते हैं। लेकिन अब उनके घर ही उनकी ज़िंदगी की सबसे बड़ी खुशी आने वाली है।
गौरतलब है कि भारती सिंह ने अलग- अलग कैरेक्टर्स का रोल प्ले किया है। उनकी कॉमेडी ने करोड़ो लोगों को हंसाया है। लेकिन अब वो मां बनने वाली हैं तो उन्होंने कुछ समय के लिए कॉमेडी से ब्रेक ले लिया है। भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने ये खुशखबरी खुद दी है कि आने वाले साल में उनके घर एक नया मेहमान आने वाले हैं। इस कपल ने प्रेंग्नेंसी की गुड न्यूज़ अपने नए यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर करके दी है। इस वीडियो का टाइटल सबसे खास है, जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘हम मां बनने वाले हैं।’
View this post on Instagram
शीर्श मीडिया वेबसाइट के मुताबिक, भारती सिंह साल 2022 में अप्रैल या मई में बच्चे को जन्म दे सकती हैं। वहीं एक इंटरव्यू में भारती सिंह ने ये कहा था कि वो महामारी के कारण मां नहीं बनना चाह रही थी, क्योंकि इस हालत में हॉस्पिटल जाना बच्चे के लिए सही नहीं होगा। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि अब वो पुरी तरह से एक नए मेहमान का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।
View this post on Instagram
इसके साथ ही भारती सिंह ने एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें वो कहती नज़र आ रही हैं कि पिछले 6 महीनों में जितनी भी बार उन्होंने प्रेग्नेंसी टेस्ट किया है, सामने एक कैमरा जरुर रखा है। जिससे वो उस मुमेंट को कैप्चर कर पाएं। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉज़ीटिव आने के बाद वो इतनी ज्यादा खुश होती हैं कि डांस करने लगती हैं और अलग अलग आवाजों में कॉमेडी करने लगती हैं। फिर सोचती हैं कि वो ये बात हर्श को कैसे बताएंगी, क्योंकि वो सो रहे होते हैं। तभी वो कहती हैं कि ये बच्चा हर्श का नहीं हैं और दुसरी तरफ अलग आवाज़ में बोलती हैं कि फिर किसका है, तब खुद ही जवाब देती हैं कि ये बच्चा हम दोनों का है। ये सब सुनकर हर्श उठ जाते हैं और समझ जाते हैं कि भारती उन्हें गुड न्यूज़ दे रही हैं और खुशी से उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं।