Video : नीतू सिंह की यह हरकत नहीं आई ऋषि कपूर के फैन्स को बिल्कुल पसंद, कहा – अगर वो ज़िंदा होते तो…
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर काफी समय से चर्चा में बनी हुई हैं। एक तरफ जहां उनके बेटे रणबीर कपूर की आलिया भट्ट से शादी हो गई तो वहीं बहुत जल्द अब वो दादी भी बनने वाली हैं। उनकी निजी जिंदगी में ढेरों खुशियां छाई हुई है। इसके साथ ही उनकी प्रोफेशनल लाइफ भी बेहद शानदार चल रही है। दरअसल सालों बाद नीतू कपूर ने फिल्म जुगजुग जियो से इंडस्ट्री में कमबैक किया।
उनका कमबैक काफी सफल भी रहा क्योंकि इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में नीतू कपूर के साथ साथ अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी नजर आए थे। इसके साथ ही नीतू कपूर कई रियलिटी शो में बतौर गेस्ट जज भी बुलाई जा रही हैं। इसके चलते वो चर्चा में हैं और पैपराजी के कैमरे में भी कैद हो रही हैं। अब हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है जहां वो मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं हैं। हालांकि उनके वीडियो को देखकर कुछ यूजर्स नाराजगी दिखा रहे हैं।
नीतू कपूर का वीडियो वायरल
सामने आए वीडियो में नीतू कपूर मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस दौरान उन्होंने हंसते हुए पैपराजी से बात की और पोज भी दिए। पैपराजी ने नीतू से पूछा कि क्या वो लंदन जा रही हैं? इस पर नीतू बोलीं- हां बेटी से मिलने। इसके बाद पैपराजी ने पूछा- बहू से भी मिलेंगी जिसके जवाब में नीतू ने कहा- बहू तो काम में बिजी है। इसके बाद पैपराजी ने उनसे कहा कि वो लौटते समय मिठाई ले आएं। इस पर नीतू हंसने लगीं।
View this post on Instagram
अब कुछ लोगों को नीतू कपूर की ये हंसी चुभ रह है। असल में ऋषि कपूर के फैंस को ये अच्छा नहीं लग रहा है कि नीतू इतनी खुशी दिखा रही हैं। ऋषि कपूर के फैंस का मानना है कि एक्ट्रेस लोगों को ये जताने की कोशिश कर रही हैं कि जब ऋषि जिंदा थे तो खुश नहीं रहती थीं और अब उनके चले जाने से वो ज्यादा खुश नजर आ रही हैं।
यूजर्स कर रहे नीतू कपूर को ट्रोल
एक यूजर ने लिखा- नीतू जी तो बहुत घूम रही हैं, जब ऋषि जिंदा थे तो उनके साथ नजर नहीं आती थीं। एक ने लिखा- ऋषि सर क्या गए इस दुनिया से ये तो जवान हो गईं और दुनिया भी घूमने लगीं। वहीं कुछ यूजर्स ने नीतू कपूर के व्यवहार की काफी तारीफ की। कई यूजर्स ने लिखा- कितनी प्यारी हैं नीतू जी, पैपराजी से प्यार से बात कर रही हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि पिछले काफी समय से नीतू अक्सर पैपराजी के कैमरे में कैद होने लगी हैं। हाल ही में जब नीतू कपूर से उनके दादी बनने के रिएक्श के बारे में पूछा गया था तो वो हैरान रह गईं थीं। नीतू कपूर ने कहा था कि- मुझे तो आप लोगों से पता चल रहा है कि मैं दादी बनने वाली हूं। मुझे इस बात की बहुत खुशी है। इसके साथ ही उन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र और शमशेरा के प्रमोशन की भी बात कही। फैंस को नीतू कपूर का कमबैक काफी पसंद आया है और वो उन्हें आगे और भी फिल्मों में देखना पसंद करेंगे।