वीडियो : सिद्धार्थ को याद कर फूट-फूट कर रोइ शहनाज़, सलमान खान भी नहीं रोक पाए अपने आंसू
पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज़ गिल काफी ज्यादा जानी-मानी अदाकारा हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट्स शेयर करती रहती हैं। जिसे उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। फैंस उनकी इन पोस्ट्स पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स करते हैं। इसी बीच शहनाज़ गिल का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वो सलमान खान को गले लगाती नज़र आ रही हैं और दोनों सिद्धार्थ की याद में रो रहे हैं। उनका ये वीडियो फैंस द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
आपको बता दें कि ‘बिग बॉस 15’ का फिनाले जल्द ही शुरु हो सकता है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि शहनाज़ गिल वहां मौजूद हैं। जिसके बाद सलमान उनका स्वागत करते हुए भारत की शहनाज़ गिल कहते हैं। जिसके बाद शहनाज़ इमोशनल हो जाती हैं और सलमान के गले लग जाती हैं। फिर भाईजान से बोलती हैं कि वो उनको देखकर इमोश्नल हो गई। जिसके बाद दोनों सिद्धार्थ को याद करने लगते हैं। दोनों कलाकार एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं और रोने लगते हैं। उनका ये वीडियो देखकर सिद्धार्थ के फैंस के आंखो में भी आंसू आ गया होगा। बता दें कि प्रोमो में शहनाज़ ने पीच कलर की सुंदर सी साड़ी पहन रखी है। इसके साथ ही शहनाज़ ने अपने बाल खुले रखे हैं, वहीं सलमान ब्लैक फॉर्मल में नज़र आए। फैंस उनकी इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। साथ ही उनकी वीडियो जमकर शेयर भी की जा रही है।
View this post on Instagram
इसके साथ ही प्रोमो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस शहनाज़ गिल शो की शुरुआत में डांस परफॉर्म करेंगी। शहनाज़ गिल उसी गाने पर डांस करेंगी, जिसे उन्होंने सिद्धार्थ की याद में उन्हें समर्पित किया था। उनके इस डांस परफॉर्मेंस को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। साथ ही उनकी ये वीडियो चर्चा का विषय बनी हुई है।
अगर बात करें ‘बिग बॉस 15’ के फिनाले की तो यह फिनाले 29-30 जनवरी तक होगा। वहीं शो के विजेता की घोषणा 30 जनवरी को की जाएगी। जिसके लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं और वे काफी एक्साइटेड भी हैं। बता दें कि ये शो कलर्स टीवी पर 29 जनवरी को रात 8 बजे से 9 बजे तक प्रसारित किया गया। वहीं, 30 जनवरी को भी इसकी टाइमिंग 8 बजे से 9 बजे तक रहेगी। इसके बाद 10:30 बजे से 12 बजे तक भी इसे प्रसारित किया जाएगा।