Video: शिखर धवन की घर में हुई जबरदस्त पिटाई, गुस्से में तिलमिलाए इस शख्स ने बरसाए लात घुसे
सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो लोगों को एक दूसरे से जोड़े रखने का काम करता है। इसके चलते ही सेलेब्स भी अब आम लोगों से जुड़ चुके हैं। फिल्मी सितारे हों या खिलाड़ी, राजनेता हों या फिर टीवी स्टार लगभग सभी सेलेब्स किसी ना किसी सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुडे हैं। ऐसे में आम लोगों को अक्सर अपने पसंदीदा सेलेब्स के बारे में कई तरह की जानकारी मिल जाती है। वहीं सेलेब्स भी अक्सर अपनी शानदार फोटो तो कभी मस्ती करते हुए वीडियो पोस्ट कर देते हैं।
सिर्फ फिल्मी स्टार्स ही नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेटर्स भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस को उनके पोस्ट काफी पसंद आते हैं। भारत के दिग्गज ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन भी सोशल मीडिया चलाना पसंद करते हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें व वीडियो पोस्ट करते हैं जो फैंस को पसंद आती है। अब हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनकी लात घूसों से पिटाई हो रही है। ये वीडियो उन्होंने खुद शेयर किया है जिसके बाद फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
धवन की हुई जबरदस्त पिटाई
View this post on Instagram
दरअसल शिखर धवन आईपीएल के इस सीजन में पंजाब के लिए खेल रहे हैं। अब पंजाब की टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाई लेकिन धवन ने अपनी बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने कुल 14 मैचों में 38 की औसत से 460 रन बनाए। इतना ही नहीं वो आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में चौथे नंबर पर हैं।
View this post on Instagram
अब आप भी सोचकर हैरान होंगे कि आखिर क्यों शिखर धवन की पिटाई हो रही है और उन्होंने इसका वीडियो क्यों पोस्ट किया है। दरअसल इस वीडियो में उनकी लात घूसों से पिटाई करते हुए शख्स कोई और नहीं बल्कि उनके पापा हैं। वीडियो में दिख रहा है कि शिखर धवन के पिता उनके प्लेऑफ से पहले बाहर हो जाने के चलते उन्हें लात घूसे मारने की एक्टिंग कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर आई कमेंट्स की बाढ़
View this post on Instagram
अब मजाकिया अंदाज में बना ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आया। इतना ही नहीं उनकी एक्टिंग देखकर हरभजन भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। भज्जी ने कमेंट करते हुए लिखा कि’ ‘बापू तो तेरे से भी ऊपर का एक्टर निकले वाह क्या बात है’। वहीं कॉमेंटेटर गौरव कपूर ने भी लिखा- हा हा फुल परफॉर्मर फैमिली।
View this post on Instagram
बता दें कि इस सीजन में पंजाब की टीम छठवें नंबर पर रही। हालांकि प्लेऑफ से पहले ही बाहर हो जाने के चलते शिखर धवन के पिता ने उन्हें मारने की एक्टिंग करते हुए वीडियो बनाया। धवन ने वीडियो पोस्ट करते हुए कमेंट में लिखा- मेरे पिताजी के लिए नॉक आउट में क्वालिफाई नहीं होने का मतलब ये है और साथ ही उन्होंने हंसने वाले इमोजी पोस्ट कर दिए।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि आईपीएल 2022 की नीलामी में खरीदे जाने वाले शिखर धवन पहले खिलाड़ी थी। उन्हें किंग्स एलेवन पंजाब ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। धवन पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। इस बार प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने के लिए उन्हें एक और जीत की जरूरत थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।