video : सोनम कपूर की गोदभराई में इस शख्स ने उड़ाया गर्दा, वन पीस ड्रेस में दाढ़ी-मूंछ के साथ किया जबरदस्त परफॉर्म
बॉलीवुड की डीवा कही जाने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी इंजॉय कर रही हैं। सोनम ने साल 2018 में दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहुजा संग शादी की थी और इस साल उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की। सोनम कपूर के मां बनने की खबर ने उनके फैंस को बहुत खुशी दी है। सोनम भी पति आनंद के साथ पहले बच्चे के आने की जबरदस्त तैयारी कर रही हैं। आए दिन वो अपनी खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर करती हैं। सोनम ने कुछ दिनों पहले अपनी मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं जिन्हें फैंस का जबरदस्त प्यार मिला था।
वहीं अब हाल ही में उन्होंने बेबी शॉवर की तस्वीरें भी शेयर कीं हे जो सोशल मीडिया पर खूब वायर हो रही हैं। सोनम कपूर के बेबी फंक्शन में उनकी बहन रिया और परिवार के सदस्य व दोस्त मौदूज थे। हालांकि एक शख्स के साथ खींची गई तस्वीर सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है।
सोनम कपूर के बेबी शॉवर में आए खास मेहमान
View this post on Instagram
बता दें कि हाल ही में सोनम कपूर के लिए एक बेहद ही शानदार बेबी शॉवर ऑर्गनाइज किया गया। उन्होंने इसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कीं। इस खास मौके पर सोनम के खास दोस्त मुस्लिम ब्रिटिश पाकिस्तानी म्यूजिशियन लियो कल्याण भी मौजूद थे। इस शुभ मौके पर लियो ने अनिल कपूर की फिल्म 1942- ए लव स्टोरी के गाने एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा पर परफॉरमेंस दी। इसके साथ ही उन्होंने सोनम की फिल्म दिल्ली 6 के गाने मसकली पर भी परफॉर्म करते हुए देखा गया।
View this post on Instagram
लियो की परफॉरमेंस के दौरान कई तस्वीरें क्लिक की गईं जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने होने वाली मां सोनम के साथ एक खास तस्वीर खिंचवाई जिसकी चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है। वायरल हो रही तस्वीर में लियो वन पीस पहने नजर आ रहे हैं। साथ ही उनकी बढ़ी हुई जुल्फें, दाढ़ी और मूंछ भी उनके लुक को शानदार बना रही है।
कौन हैं लियो कल्याण
View this post on Instagram
लियो के साथ इस तस्वीर में सोनम कपूर भी बेहद खुश नजर आ रही हैं। सोनम ने पिंक कलर का बेहद खूबसूरत सा स्टाइलिश गाउन पहना है। इसमें वो अपने बेबी बंप पर हाथ रखें दिख रही हैं। लियो ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ए स्पाइस गर्ल इन बॉलीवुड। अभी भी सोनम कपूर की गोदभराई में परफॉरमेंस दी, क्या जिंदगी है।
View this post on Instagram
बता दें कि लियो कल्याण एक ब्रिटिश पाकिस्तानी सिंगर, सॉन्ग राइटर, मॉडल और म्यूजिक कंपोजर हैं। वो गे आर्टिस्ट हैं जिनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फालोइंग है। खबरों की मानें तो महज 13 साल की उम्र से लियो ने गाना गाना शुरू कर दिया थखा लेकिन उनका परिवार इसके खिलाफ था। साल 2019 में लंदन फैशन वीक में फैशन डिजाइनर रहमुर रहमान के लिए उन्हें मॉडलिंग करते भी देखा गया था। लियो को उनके मेलेडी सॉन्ग के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने गेट यॉर लव, डे ड्रीम, फिंगरटिप्स से लेकर करीब 25 गानों पर काम किया है। सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज काफी वायरल होते हैं। वो अक्सर बॉलीवुड के गाने गाते नजर आते हैं।