Viral Video : करीना के लाडले ने फिर लगाई मीडिया वालों को लताड़, इस बात पर गुस्साए तैमूर
बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और बेबो के नाम से मशहूर करीना कपूर खान की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फैंस उनकी एक्टिंग से लेकर उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं। बेबो अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी बोल्डनेस से आज भी अपने फैंस का दिल धड़का देती हैं। करीना एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम कर चुकी हैं। जिसमें वो कई बड़े और दिग्गज कलाकारों के साथ नज़र आई हैं।
बता दें कि करीना सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट अपने फैंस को साझा करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। फैंस उनकी पोस्ट्स पर जमकर प्यार लुटाते नज़र आते हैं। हाल ही में उनकी एक वीडियो काफी ज्यादा पसंद आती है।
आपको बता दें कि करीना कपूर खान आए दिन सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वो कभी अपनी फिल्मों के चलते चर्चा में रहती हैं तो कभी अपनी वीडियोज़ के चलते। लेकिन इस बार उनके सुर्खियों में रहने के पीछे का कारण उनकी एक वीडियो है। हाल ही में करीना कपूर खान की एक वीडियो सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी के ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई हैं। जिस पर इस समय हज़ारों में लाइक्स आ चुके हैं। फैंस को उनकी ये तस्वीर काफी ज्यादा पसंद आ रही है। साथ ही यूज़र्स एक्ट्रेस की तस्वीर पर जमकर रिएक्शन देते नज़र आ रहे हैं।
View this post on Instagram
अगर बात करें वायरल वीडियो की तो वीडियो में करीना के साथ-साथ उनके बेटे तैमूर अली खान भी नज़र आ रहे हैं। पैप्स के लगातार तस्वीरें खींचने पर तैमूर कह देते हैं, ‘बस करो दादा। बस करो।’ जिस पर पैप्स भी कह देते हैं ठीक है। इस दौरान उनकी कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। बता दें कि वीडियो में तैमूर द्वारा किया गया बर्ताव फैंस को पसंद नहीं आ रहा है। जिसके बाद यूज़र्स करीना को ट्रोल कर रहे हैं। इस दौरान करीना ने व्हाइट कलर का शर्ट जैसा टॉप पहन रखा है। जिसके साथ ही उन्होंने ब्लू जींस कैरी की है। वहीं तैमूर भी समर लुक में नज़र आए।
View this post on Instagram
यूज़र्स करीना की परवरिश पर सवाल उठा रहे हैं। साथ ही तैमूर को अच्छी सलाह और परवरिश देने की बात कर रहे हैं। इसके साथ ही करीना के कुछ फैंस तैमूर की इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। फैंस एक्ट्रेस की वीडियो पर हार्ट और फायर वाले इमोजी कमेंट कर रहे हैं।