Viral Video : सुबह पतिव्रता बन सद्गुरु के दर्शन करने पहुंची मौनी, रात को टाइगर श्रॉफ के साथ इस स्थिति में दिखी
बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और नागिन फेम मौनी रॉय काफी ज्यादा सुर्खियों में चल रही हैं। एक्ट्रेस कभी अपनी शादी को लेकर चर्चा में रहती हैं। तो कभी अपनी फिल्मों को लेकर। इस बार उनके चर्चा में रहने के पीछे का कारण उनकी एक तस्वीर है। बता दें कि मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। फैंस एक्ट्रेस की पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते नज़र आते हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर काफी ज्यादा वायरल हो रही है।
आपको बता दें कि एक्ट्रेस मौनी रॉय अपनी शादी के बाद पति सुरज नांबियार के साथ कई तस्वीरों में दिख चुकी हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही है, जब उन्होंने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो अपने पति के साथ फेमस गुरु सदगुरु के आशीर्वाद लेती नज़र आ रही हैं। तस्वीर में मौनी और उनके पति सुरज नांबियार सदगुरु के पैरों में बैठे हैं।
View this post on Instagram
दोनों पति-पत्नी ने लाल कलर की ड्रेस पहनी है। एक तरफ जहां सुरज ने लाल कुर्ते के साथ सफेद कलर का पजामा पहना है। वहीं मौनी लाल साड़ी में कहर ढा रही हैं। बता दें कि मौनी एक बार पहले भी सदगुरु से मिलने आ चुकी हैं। एक्ट्रेस तब अक्षय की फिल्म ‘गोल्ड’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही थी। जिस दौरान वो सद्गुरू का आशीर्वाद लेने पहुंची थी।
View this post on Instagram
बता दें कि बीते दिनों मोनी की एक वीडियो भी वायरल हुई थी। जिसमें वो फेमस एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ रोमांस करती नज़र आई थी। वीडियो में मौनी शादी के बाद पहली बार ऑनस्क्रीन रोमांस करती दिखी थी। वीडियो को टाइगर ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था। वीडियो में दोनों पंजाबी सॉन्ग ‘पूरी गलतबातां’ पर डांस करते नज़र आए। दोनों कलाकारों की ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हुई थी। जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया था। फैंस ने दोनों की इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दिए थे।
View this post on Instagram
वहीं अगर बात करें मौनी के वर्कफ्रंट की तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म ‘ब्रम्हास्त्र’ में नज़र आएंगी। इस फिल्म में मौनी रॉय एक्टर रणबीर कपूर, एक्ट्रेस आलिया भट्ट और महानायक अमिताभ बच्चन के साथ नज़र आएंगी। फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि एक्ट्रेस की ये फिल्म इसी साल यानी साल 2022 में ही रिलीज़ होगी।