ना के बराबर कपड़े पहन रिया चक्रवर्ती ने दिखाए अपने तेवर, ऑटो से उतर कर कहा – मुझे इसमें मजा आता है…
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पिछले दिनों ड्रग्स केस की चार्जशीट में नाम आने को लेकर चर्चा में थीं। सुशांत सिंह राजपूत के गुजर जाने के बाद से रिया लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। आए दिन रिया से जुड़ी कोई चौंकाने वाली बातें सामने आ जाती हैं। एक्ट्रेस फिल्मों में कम नजर आती हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनके वीडियो आ जाते हैं। हाल ही में मुंबई में कुछ पैपराजी ने उन्हें स्पॉट किया। इस दौरान पैपराजी ने रिया की कई तस्वीरें क्लिक कीं।
साथ ही उनके कुछ वीडियो भी बनाए। अब उनका एक वीडियो है जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रिया बिंदास अंदाज में नजर आ रही हैं। साथ ही पैपराजी से भी बातें कर रही हैं। इस वीडियो पर यूजर्स के काफी कमेंट भी आ रहे हैं। ये वीडियो रिया के ऑटो सवारी का है जिस पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
ऑटो में बैठ कर घूमती नजर आईं रिया चक्रवर्ती
दरअसल सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि रिया वर्कआउट लुक में घर से निकली थीं। इस दौरान वो गाड़ी से नहीं बल्कि ऑटो से सफर करती नजर आईं। पैपराजी भी वहां मौजूद थे। वो रिया की तस्वीरें निकाल रहे थे। ऐसे में रिया को ऑटो में देखकर वो उनसे सवाल करने लगे। पैपराजी ने पूछा- आप गाड़ी छोड़कर ऑटो में क्यों बैठ रहीं हैं। इस पर रिया ने कहा कि उन्हें ऑटो में बैठने में ज्यादा मजा आता है।
बता दें कि रिया व्हाइट कलर के जिम वीयर्स में नजर आ रही थीं। उन्होंने अपना बड़ा सा बैग कैरी किया हुआ था। रिया जब भी बाहर निकलती हैं अक्सर उनके पास एक बड़ा बैग मौजूद होता है। अब सोशल मीडिया पर रिया का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। उनके वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।
View this post on Instagram
एक तरफ जहां उनके फैंस उनका सपोर्ट कर रहे हैं। तो वहीं रिया को ट्रोल करने वालों की कमी नहीं है। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और तस्वीरों पर सुशांत के फैंस अक्सर निगेटिव कमेंट करते हैं। ऐसे में रिया का कोई भी वीडियो या तस्वीर बिना ट्रोलिंग के पास नहीं होती है। बता दें कि सुशांत के गुजरने से पहले रिया उनकी कथित गर्लफ्रेंड थीं। ऐसे में सुशांत के बहुत से फैंस का मानना है कि एक्टर के साथ इस हादसे के लिए वो भी जिम्मेदार हैं।
सुशांत ड्रग्स केस में आरोपी हैं रिया चक्रवर्ती
बता दें कि पिछले दिनों ही एनसीबी ने सुशांत ड्रग्स केस में चार्जशीट दाखिल की। इसमें उन्होंने रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती समेत 33 लोगों पर आरोप लगाए। रिया और उनके भाई पर ये आरोप लगा कि वो सुशांत के लिए ड्रग्स लाते थे। वहीं शौविक को पता था कि सुशांत ड्रग्स छोड़ना चाह रहे हैं। रिया ने कई बार सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदा था और पेमेंट भी की थी। हालांकि अभी इस केस की सुनवाई जारी है।
View this post on Instagram
सुशांत केस में नाम आने से रिया की वर्कलाइफ पर काफी असर पड़ा है। लगभग 10 साल के करियर में रिया अभी तक एक भी हिट फिल्म नहीं दे पाईं हैं। वो आखिरी बार फिल्म चेहरे में नजर आईं थीं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी जैसे कलाकार मौजूद थे। हालांकि इसके बाद भी फिल्म को दर्शकों ने खास पसंद नहीं किया था।