अमृता को पैसे देते देते नवाब सैफ अली खान की हो गई थी हालत पतली, कहा था – “मैं कोई शाहरुख
शादियों का सीजन चल रहा है। बॉलीवु़ड इंडस्ट्री में भी इन दिनों बहुत से सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे हैं। पिछले दिनों काजल अग्रवाल, नेहा कक्कर, आदित्य नारायण और नीति टेलर जैसे सेलिब्रिटीज ने शादी की है। इनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई है।
वही शादी के सीजन के बीच बॉलीवुड में हुए बड़े अलगाव की चर्चा भी हो रही है। बता दें कि बॉलीवुड में सैफ अली खान से लेकर रितिक रोशन ने अपनी पत्नियों से अलग होनेे केे लिए भारी भरकम एलीमनी दी है। रितिक रोशन और सुजैन का अलगाव तो बॉलीवुड का सबसे महंगा अलगाव माना जाता है। बताया जाता है कि रितिक ने करोड़ों रुपए एलिमनी के तौर पर दिए हैं।
इन अभिनेताओं ने चुकाई है मोटी रकम
सैफ अली खान
Saif Ali Khan with ex-wife Amrita Singh and mother Sharmila Tagore around his 1993 film debut #SaifAliKhan pic.twitter.com/O0NPObOxiK
— Movies N Memories (@BombayBasanti) October 6, 2017
सैफ अली खान ने बहुत कम उम्र में अपने से 13 साल बड़ी अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी की थी। इस शादी से दोनों के दो बच्चे सारा और इब्राहिम हैं। हालांकि यह शादी टिक नहीं पाई और 13 साल बाद सैफ और अमृता अलग हो गए। सैफ ने अपने एक पुराने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि, उनके और अमृता से अलग होने की एलिमनी 5 करोड रुपए है। इसके अलावा वह दोनों बच्चों की देखरेख के लिए अमृता को हर महीने एक लाख की रकम देते हैं।
अरबाज खान
Malaika Arora with Arbaaz Khan hangout for lunch with family at Olive, Bandra pic.twitter.com/SyCnuhHJEM
— @zoomtv (@ZoomTV) June 13, 2017
अरबाज खान और मलाइका अरोरा का तलाक सुर्खियों में रहा था। बताया जाता है कि मलाइका ने अर्जुन कपूर की वजह से अरबाज से अलग हुई। खबरों की मानें तो मलाइका ने एलिमनी में 10 करोड़ रुपए की मांग की थी। वहीं बाद में खबर आई कि अरबाज खान ने मलाइका को तलाक के बदले 15 करोड़ रुपए दिए हैं।
संजय दत्त
Sanjay Dutt's second wife Rhea Pillai watched Ranbir Kapoor's Sanju, here's how she reacted on not being mentioned in it https://t.co/0cbs9EcbmY pic.twitter.com/Ok2s7BWsZu
— Pavan (@jpwan08) July 11, 2018
संजय दत्त ने अपनी दूसरी पत्नी रिया पिल्लई से साल 2005 में अलग हुए थे। रिया से शादी के 7 साल बाद संजय दत्त ने उनसे अलग होने का फैसला लिया था। संजय दत्त ने रिया को एलिमनी के रूप में चार करोड रुपए एक महंगी कार और एक लग्जरी अपार्टमेंट दिया था। जिसके बाद संजय दत्त ने मान्यता दत्त से शादी की।
रितिक रोशन
https://twitter.com/dibakarme/status/928169492353601537?s=19
रितिक रोशन और सुजैन का अलगाव बॉलीवुड का सबसे महंगा अलगाव माना जाता है। शादी के 13 साल बाद 2013 में दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया था। खबरों के अनुसार तो सुजैन ने अलग होने के लिए भारी-भरकम एलिमनी की डिमांड की थी। रिपोर्ट की मानें तो सुजैन ने 400 करोड़ रुपए मांगे थे जिसमें से रितिक रोशन ने उन्हें 380 करोड रुपए दिए हैं। हालांकि रितिक रोशन ने अभी तक एलिमनी के अमाउंट की पुष्टि नहीं की है।
आमिर खान
REVEALED: How Aamir Khan spent JUST Rs. 10 to get married to Reena Dutta pic.twitter.com/kLAD9BdZVX
— Bollywood Adda (@BollywoodAdda5) May 30, 2020
आमिर खान ने 1986 में अपनी गर्लफ्रेंड रीना दत्ता से शादी की थी। लेकिन साल 2002 में दोनों का रिश्ता अलग होने की कगार पर पहुंच गया। रिपोर्ट की मानें तो इस अलगाव के लिए आमिर खान को रीना दत्ता को भारी-भरकम रकम चुकानी पड़ी थी। हालांकि अभी तक यह सामने नहीं आ पाया है कि आमिर खान ने रीना दत्ता को कितनी एलिमनी दी है।
फरहान अख्तर
@FarOutAkhtar . Farhan Akhtar with his Only Legal registered wife Adhuni. Divorce after a blissful marriage. pic.twitter.com/roLyGNYJaI
— Dr. Spoorthy Genthikatti (@Spoorthy1985) February 16, 2019
फरहान अख्तर ने अपनी पत्नी अधुना के साथ अपनी 16 साल की शादी खत्म की। हर कोई उनके अलग होने की खबर सुनकर हैरान रह गया था। बताया जाता है कि फरहान अख्तर ने अधुना को तलाक एलिमनी के रूप में करोड़ों रुपए के साथ-साथ एक लग्जरी बंगला दिया है। उनका यहां बंगला मुंबई के पोश एरिया बैंडस्टैंड में है।