सानिया मिर्जा की कुल संपत्ति जान कर चकरा जाएंगे आप, कई बड़े खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे
महामारी के चलते आम इंसान के साथ-साथ बड़े बिजनेस मैन, फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों और खिलाड़ियों को भी इससे काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में जहां एक तरफ कई लोग पैसे-पैसे के लिए मोहताज हो गए। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें पैसों की कोई कमी ही नहीं है। ऐसे में आज हम आपको कुछ खिलाड़ियों की कमाई के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। साथ ही हम जानेंगे कि भारतीय खिलाड़ियों की नेटवर्थ यानी कुल संपत्ति कितनी है।
आपको बता दें कि कुल संपत्ति के मामले में सबसे उपर नाम आता है भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान यानी विराट कोहली का। जी हां, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की नेट वर्थ सभी खिलाड़ियों से सबसे ज्यादा है। विराट की नेटवर्थ तकरीबन 638 करोड़ रुपए है। वहीं उन्हें 228.09 करोड़ रुपए भुगतान के तौर पर दिया जाता है। अपनी इतनी संपत्ति के कारण ही विराट कोहली का नाम सबसे अमीर खिलाड़ियों में सबसे ऊपर आता है।
View this post on Instagram
उनके बाद दूसरे नंबर पर आने वाले खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि सबके पसंदीदा खिलाड़ी और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। जिन्होंने दो बार भारतीय टीम को वर्ल्ड कप जीता कर देश का नाम रौशन किया है। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कुल संपत्ति 826 करोड़ रुपए है। वहीं उन्हें 101.77 करोड़ रुपए भुगतान के तौर पर दिए जाते हैं।
View this post on Instagram
अब बारी आती है क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर जिनकी कुल संपत्ति यानी नेटवर्थ 130 मिलियन है। सचिन तेंदुलकर ने मैदान में अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए तकरीबन 100 अंतराष्ट्रीय शतक अपने नाम किए हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर ने साल 2001 में बहु चर्चित कंपनी एमआरएफ के साथ 100 करोड़ की डील भी की थी।
View this post on Instagram
इस कड़ी में आगे बढ़ते हुए बारी आती है भारतीय क्रिकेट टीम के हिट मैन यानी रोहित शर्मा की। जिन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ए प्लस कैटेगरी में रखा है। वहीं हिट मैन यानी रोहित शर्मा की सालाना इनकम 54.29 करोड़ रुपए है। वहीं मुंबई इंडियन्स के कैप्टन और एक बेहतरीन खिलाड़ी होने के रूप में उन्हें फ्रेंचाइजी की तरफ से 15 करोड़ रुपए अलग से मिलते हैं।
View this post on Instagram
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेदबाज़ हार्दिक पांड्या की नेटवर्थ तकरीबन 37 करोड़ रुपए है। अपनी काबीलियत और कमाई के कारण उन्हें पांचवे स्थान पर रखा गया है। वहीं अपने बिजनेस से वो साल भर में 29.46 करोड़ रुपए तक कमा लेते हैं।
View this post on Instagram
टेनिस खेल की बेहतरीन प्लेयर सानिया मिर्ज़ा, जिन्होंने अपने नाम 6 ग्रैंद स्लैम हासिल किए हैं। उनकी नेटवर्थ 170 करोड़ रुपए है।
View this post on Instagram
भारतीय टीम के बेहतरीन बॉलर भुवनेश्र्वर कुमार की नेटवर्थ 65 करोड़ रुपए है। वहीं उनकी सालाना कमाई 17.26 करोड़ रुपए है।
अब बारी आती है गेंदबाज जसप्रीत सिंह बुमराह की, जिनकी सालाना कमाई 7 करोड़ रुपए है। वहीं उनकी कुल संपत्ति 30 करोड़ रुपए है।
आगे बढ़ते हैं बेहतरीन बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की। जिन्होंने 30 से भी ज्यादा टाइटल अपने नाम किए हैं। वहीं उनकी सालाना कमाई 2.1 करोड़ रुपए है।
कमाल की बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु, जिनकी कुल संपत्ति 10 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा है। साथ ही पीवी सिंधु कई ब्रांड्स के लिए ऐड भी शूट करती हैं।