राखी सावंत फिल्म जगत की सबसे बड़ी ड्रामा क्वीन कही जाती हैं। जहां जहां राखी होती हैं वहां एंटरटेनमेंट होता है और राखी सबका भरपूर मनोरंजन करती नजर आती हैं। राखी कभी अतरंगी कपड़ों में नजर आ जाती हैं तो कभी अपनी लव लाइफ को लेकर वो चर्चा में आ जाती हैं। राखी का नाम अब तक बहुत से लोगों से जुड़ा है लेकिन इन दिनों वो अपने नए ब्वॉयफ्रेंड आदिल को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।
अक्सर वो आदिल के साथ हाथों में हाथ पकड़े नजर आ जाती हैं तो कभी उनके साथ रोमांस करती दिख जाती हैं। हालांकि राखी ने अभी तक अपनी बेबाकी नहीं छोड़ी। वो अक्सर ऐसी बातें कह जाती हैं जिसे लेकर खूब चर्चा होती है। अब हाल ही में राखी का एक वीडियो सामने आ है जिसमें वो अपने ब्वॉयफ्रेंड का हाथ पकड़े नजर आ रही हैं। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने 16 साल के ब्वॉयफ्रेंड बनाने की बात भी कह दी है।
ब्वॉयफ्रेंड के साथ नजर आईं राखी
View this post on Instagram
हाल ही में ड्रामा क्वीन राखी सावंत को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके ब्वॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी भी उनके साथ नजर आए। इस वीडियो में राखी ये कहती नजर आ रही हैं कि दुबई जाने के बाद उनके फॉलोवर्स काफी ज्यादा बढ़ गए हैं। उनका ये भी मानना है कि उनके ये फालोवर्स कम उम्र का ब्वॉयफ्रेंड रखने से बढ़े हैं।
View this post on Instagram
अगर उन्हें ये पता होता है कि ऐसा करने से उनके फालोवर्स बढ़ जाएंगे तो वो 16 साल का ब्वॉयफ्रेंड बना लेतीं। उनका ये वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। राखी के इस वीडियो को जबरदस्त लाइक्स और कमेंट्स भी मिल रहे हैं। एक यूजर ने आदिल के गुड लुक्स की तारीफ करते हुए कहा- ये बंदा जो भी है बहन शादी कर लो इससे। एक यूजर ने लिखा- ये भी फेक ब्वॉयफ्रेंड होगा। एक यूजर ने लिखा- इतने सारे पर्स क्यों टांग लिए। वहीं बहुत से यूजर आदिल के हैंडसम लुक की तारीफ कर रहे हैं।
रितेश संग रिश्ते को लेकर हुआ था हंगामा
View this post on Instagram
बता दें कि इससे पहले राखी सावंत ने बताया था कि उन्होंने रितेश नाम के शख्स से शादी की है। इतना ही नहीं बिग बॉस 15 में राखी के साथ रितेश भी नजर आए थे। इससे दुनिया को पहली बार राखी के पति के बारे में पता चला था। हालांकि शो खत्म होने के साथ ही उनका और रितेश का रिश्ता भी खत्म हो गया था। इतना ही नहीं उन्होंने रितेश पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनका अकाउंट हैक कर लिया है। इसकी शिकायत कराने वो पुलिस थाने में गई थीं।
View this post on Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो राखी हाल ही में दुबई गईं थीं जहां उन्होंने अवॉर्ड शो में हिस्सा लिया था। इसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। उन्होंने बताया कि- मैं दुबई में हूं और मुझे बेस्ट एंटरटेनर का अवॉर्ड मिला है। इस वीडियो में वो ब्लू कलर के लहंगे में नजर आ रही थीं जिसमें वो किसी दुल्हन की तरह लग रही थीं। राखी जिस तरह से तैयार होकर पहुंची थी उन्हें देखकर लोग अंदाजा लगाने लगे थे कि उन्होंने शादी कर ली है। फिलहाल देखना होगा कि आदिल संग राखी का रिश्ता आगे क्या रूप लेता है।