सुशांत के जाने के दर्द से अभी तक उभर नहीं पाया है परिवार, बहन श्वेता रो रोकर रोज पूछती है यह सवाल
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 5 महीने हो चुके हैं। उनके अचानक चले जाने से उनके परिवार के साथ साथ उनके सभी फैंस को बहुत सदमा लगा है। सुशांत का पूरा परिवार और फैंस लगातार उनके लिए न्याय की मांग कर रहे है। केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी एक्टर को न्याय दिलवाने की मुहिम छेड़ी जा चुकी हैं। सुशांत की पूरे परिवार में से उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर सुशांत से जुड़े पोस्ट शेयर करके फैंस से उनके लिए प्रार्थना और न्याय मांगने की गुहार लगाती है। रविवार को श्वेता सिंह कीर्ति का जन्मदिन था।
Thanks ❤️🙏❤️ https://t.co/SyRNGbpuIU
— Shweta Singh Kirti (@shwetasinghkirt) November 15, 2020
अपने भाई की मौत के बाद यह उनका पहला जन्मदिन था। श्वेता के जन्मदिन के मौके पर उनके पति विशाल कीर्ति ने उनके लिए एक बहुत इमोशनल नोट शेयर किया है। उन्होंने श्वेता की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में बताया है कि किस तरह श्वेता दिन रात अपने भाई सुशांत को याद करती है।
सुशांत के बारे में पूछती है यह सवाल
विशाल कीर्ति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर श्वेता की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, उनकी पत्नी श्वेता के लिए पिछले 5 महीने बहुत मुश्किल रहे हैं। अपने भाई की मौत के बाद वह बहुत दर्द में रही है। उन्होंने आगे लिखा कि, श्वेता सुशांत के चले जाने के बाद बहुत रोया करती है। इसके साथ ही उनकी शांति के लिए भी दिन-रात भगवान से प्रार्थना करती है।
विशाल कीर्ति ने यह भी बताया कि, सुशांत की मौत के बाद से हर रोज श्वेता उनके बारे में एक सवाल जरूर पूछती हैं। श्वेता हमेशा पूछती है कि, सुशांत को उनसे क्यों छीन लिया गया? उन्होंने यह भी बताया कि इसके अलावा एक और काम है जो वह नियमित रूप से करती हैं। वह हमेशा सुबह उठकर मन की शांति के लिए ध्यान लगाती हैं।
फैंस को आवाज उठाने के लिए कहा धन्यवाद
— Shweta Singh Kirti (@shwetasinghkirt) November 15, 2020
विशाल कीर्ति ने आगे अपने पोस्ट में लिखा है कि, इतने मुश्किल वक्त में भी श्वेता ने हिम्मत नहीं हारी है। उन्होंने श्वेता को एक मजबूत महिला कहते हुए बताया है कि उन्हें अपनी पत्नी पर बहुत गर्व है। इसके बाद विशाल कीर्ति ने सुशांत के सभी फैंस को उनके लिए न्याय की मुहिम का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद कहा है। उन्होंने लिखा है कि, पूरे देश भर के लोगों के सपोर्ट के बिना उनके परिवार को कभी इतनी हिम्मत नहीं मिल पाती। उन्होंने इसके साथ ही सभी फैंस से सुशांत की शांति के लिए प्रार्थना करते रहने को कहा है।
सीबीआई के स्टेटमेंट का है इंतजार
सुशांत सिंह राजपूत के लिए पूरे देश भर में न्याय की मुहिम चलाई गई थी। जिसके बाद यह केस देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई को सौंप दिया गया है। सीबीआई हर एंगल से इस केस की जांच कर रही है। बता दे कि एम्स की रिपोर्ट के बाद कई लोगों का मानना था कि सुशांत की हत्या नहीं की गई हैं।
Thanks Ravi ❤️ https://t.co/KxWyUsBjkP
— Shweta Singh Kirti (@shwetasinghkirt) November 15, 2020
वहीं सीबीआई की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस वजह से सुशांत का परिवार और उनके सभी फैंस निराश हैं। उनके परिवार को अब सीबीआई के स्टेटमेंट का इंतजार है और उन्हें उम्मीद है कि सुशांत को न्याय जरूर मिलेगा।