अब दुनिया में रिश्ते इतने खूबसूरत नहीं बचे जितने कभी हुआ करते थे। इसकी वजह रिश्तों में विश्वास की कमी, क्योंकि कभी भी कौन किस वक्त दगा कर जाए इसका हमें अंदाजा भी नहीं होता। अक्सर हमारा सबसे करीबी ही सबसे बड़ा धोखा दे जाता है। धोखे की ऐसी ही पटकथा इन दिनों सोशल मीडिया पर एक शख्स ने सुनाई। टिकटोक (TikTok) पर @stacks1400 नाम से अकॉउंट चलाने वाले शख़्स ने जो बताया उस पर विश्वास कर पाना ही असंभव सा लगता है। दरअसल इस शख्स ने बताया कि उसकी गर्लफ्रैंड का उसके दादा के साथ ही अफेयर था। अपने दादा से मिले इस धोखे को उसने खुलेआम दुनिया के सामने रख दिया। दादा और अपनी गर्लफ्रैंड की काली करतूत का खुलासा उसके सामने तब हो पाया जब उसने अपने बेटे का DNA टेस्ट करवाया। इसके बाद ही उसे पता चल पाया कि जिसे वो अपने बेटे की तरह पाल रहा है वो तो असल में उसका चाचा है।
इस उलझे भरे रिश्ते की कहानी पढ़ कर ही सारः चकरा गया, सोचो जिसने इस उलझन को अपने जीवन में देखा है उस पर क्या बीती होगी? यही वजह है कि यह शख़्स सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आया और अपने साथ हुए पूरे किस्से को शेयर किया। इस शख्स ने एक वीडियो बनाते हुए अपनी बात रखी जिसमें वो रोता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में यह शख्स बताता है कि उसे अभी अभी इस बात की जानकारी मिली कि जिसे वो अपने बेटे की तरह पाल रहा था वो असल में उसका चाचा है। उसके दादा जी और उसकी गर्लफ्रैंड मिलकर उसे कई सालों से धोखा दे रहे थे। यही नहीं उसके दादा ने उसकी गर्लफ्रैंड को प्रेग्नेंट तक कर दिया।
remember. there’s always someone more down bad than you💡pray for this man y’all 🙏🏾😔 • stacks1400 on tiktok pic.twitter.com/E2BZHyjUuz
— BlxckMonopoly (@blxckmonopoly) April 28, 2021
वीडियो में व्यक्ति रोते हुए अपने साथ घटी इस घटना को शेयर कर रहा था। देखते ही देखते यह वीडियो जबरदस्त ढंग से वायरल होने लगा। अब करोड़ों लोग इस व्यक्ति के दुख में अपने संवेदनाएं ज़ाहिर करते हुए उसे हिम्मत रखने की सलाह दे रहे हैं। कुछ लोग तो कह रहे हैं कि उसे इस तरह रोना नहीं चाहिए क्योंकि वो लड़की उसके लायक नहीं है। हालांकि व्यक्ति का कहना है कि यह सच जानने के बाद वो अपने बेटे को उस तरह से प्यार नहीं कर पायेगा जिस तरह से वो करता था। क्योंकि जिसे वो बेटा मान रहा था वो तो उसका चाचा है।
I am starting to think people share to much information https://t.co/fTbnml7ss1
— Lost Losers Podcast (@losers_lost) June 20, 2021
बता दें कि इस शख्स ने इस वीडियो के बाद एक और वीडियो बनाया जिसमें उसने गर्लफ्रैंड और दादा की संतान के प्रति अपने संवदेनाएँ व्यक्त की। उसने कहा कि वो इस बात की पूरी कोशिश करेगा कि माँ किस सजा उसके बेटे को ना मिले। उसने कहा कि वो जितना बन सकेगा उतना अपने बेटे को बाप का प्यार देने की कोशिश करेगा। लोग अब इस शख्स के इस कदम की सराहना कर रहे हैं।