बड़ी खबर : सुशांत को किया करोड़ो रूपये का पेमेंट, फिल्म के बजट से जुड़े पेपर्स ईडी को जमा नहीं कर पाए प्रोड्यूसर
सुशांत सिंह राजपूत के केस की जांच में देश की तीन बड़ी जांच एजेंसियां सीबीआई, एनसीबी और ईडी जुटी हुई है। एक तरफ जहां एनसीबी ने कई बॉलीवुड हस्तियों से पूछताछ की है। वही ईडी को इस केस में नई लीड मिली है। बता दे कि साल 2017 में सुशांत सिंह राजपूत को करोड़ों का पेमेंट किया गया था। जिस पेमेंट को लेकर ईडी शक जता रही है। यह पेमेंट सुशांत को उनकी फिल्म राब्ता के लिए किया गया था।
" Money & Fame is, of course, great, but I enjoy the process of acting more than these two aspects " – Sushant Singh Rajput….#Impose302InSSRCase pic.twitter.com/bYqIQBPicU
— 𝑃𝑎𝑙𝑙𝑎𝑏𝑖 🦋💫 (@i_pallabi) November 20, 2020
17 करोड़ के इस बड़े पेमेंट की जांच अब ईडी कर रही है। बता दे कि ईडी ने इस पेमेंट से रिलेटेड सारी पूछताछ फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजान से की है। हालांकि पूछताछ के दौरान दिनेश विजान फिल्म के बजट से जुड़े कुछ कागजात जमा नहीं कर पाए हैं। ईडी को शक है कि उन्होने ओवरसीज शूट बजट में कोई गड़बड़ की है। जिसकी वजह से वह सही कागजात जमा नहीं कर रहे हैं। ईडी अब इस मामले की तह तक जाकर जांच कर रही है।
ओवरसीज शूट बजट में की है गड़बड़
बता दे कि जब भी कोई फिल्म प्रोड्यूसर अपने देश के बाहर जाकर शूटिंग करता है तो उसे उस देश की गवर्नमेंट से कुछ पेमेंट मिलती है। यह पेमेंट ओवरसीज शूटिंग में खर्च हो गए पैसों का 20% तक होती है। इस पेमेंट को ओवरसीज पर्क्स कहा जाता है। बता दे कि दिनेश विजान ने भी अपनी फिल्म की शूटिंग हंगरी में करवाई थी। इसके बाद उन्होंने हंगरी गवर्मेंट को बजट दिखाकर उनसे पैसे लिए थे।
Breaking:In Sushant Singh Rajput case, ED sends letter Rogatory to hungary(European country)on rs 17 Cr Transection.
Something big is going to happen soon within this days before 25th i guess,
Lets hope and pray
Satyamev Jayate🤞🙏@ips_nupurprasad@PMOIndia#CBIFastTrackSSRCase pic.twitter.com/nyHtR67Sn6— Arpi Debbarma🌺🇮🇳 (@Arpi12342) November 21, 2020
ईडी का मानना है कि बहुत से प्रोड्यूसर ओवरसीज बजट में गड़बड़ करके उसे ज्यादा दिखाने की कोशिश करते हैं। जिससे उन्हें ज्यादा से ज्यादा ओवरसीज पर्क्स मिल सके। उन पैसों प्रोड्यूसर किसी तरह इंडिया ले आते हैं। उसके बाद उसी पैसे में से स्टार कास्ट का पेमेंट कर दिया जाता है। यही वजह है कि ईडी ने दिनेश विजान से हंगरी में हुए शूट के बजट से जुड़े कागजात मांगे हैं। जिसे जमा करने में वह असमर्थ हैं।
50 करोड़ था फिल्म का बजट
🔥 BIG BREAKING !! 🔥
• ED says 17 Crores Payment is Missing !
• Information sought on finances, bank acc. of Sushant Singh Rajput
• Letter Rogatory sent to Hungary by ED#CBIFastTrackSSRCase pic.twitter.com/hfPkEuMSHJ
— SSRIAN ♡ (@Itss_SSRIAN) November 21, 2020
बता दे कि दिनेश विजान के सभी कागजात जमा न कर पाने के बाद ईडी ने इस मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए उनके घर पर छापेमारी भी की है। छापेमारी के दौरान ईडी को राब्ता फिल्म के बजट से जुड़े कुछ पेपर्स मिले हैं। जिनके मुताबिक फिल्म का बजट 50 करोड़ बताया जा रहा है। जिसमें से 17 करोड़ का पेमेंट फिल्म के हीरो सुशांत सिंह राजपूत को किए जाने की बात की जा रही है। बता दे कि ईडी के हाथ जो पेपर्स लगे हैं वही पेपर प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने बुडापेस्ट में जमा करवाए थे। ईडी अब पेपर्स की अच्छे तरीके से जांच करेगी। इसके बाद दिनेश विजान जान को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
रिया चक्रवर्ती पर लगा था आरोप
बता दे कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने बिहार में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने और 15 करोड़ रुपए गायब करने का आरोप लगाया था। इसके बाद से ईडी रिया और सुशांत से जुड़े सभी पेमेंट डिटेल खंगाल रही है। हालांकि अभी तक ईडी को रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कोई बड़े सबूत नहीं मिले हैं। यह बात भी सामने आई है कि संदिग्ध पेमेंट सुशांत सिंह राजपूत को 2017 में की गई थी। जबकि उस वक्त रिया चक्रवर्ती सुशांत से नहीं मिली थी।