पिता सचिन तेंदुलकर का पैसा बर्बाद कर रही है सारा, लोग सुना रहे हैं सोशल मीडिया पर जम कर खरी-खोटी
क्रिकेट की दुनिया के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को तो हर कोई बखूबी जानता ही है। सचिन टेंडुलकर अपने जमाने के एक बेहतरीन क्रिकेटर हुआ करते थे। लोग उनके क्रिकेट के आज भी दिवाने हैं। सचिन तेंदुलकर, एक जाना-माना नाम हैं। ऐसे में उनकी फैमिली का पॉपुलर होना भी लाज़मी है। हालांकि, कई बार उन्हें इस पॉपुलैरिटी के चलते ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। कुछ ऐसा ही हुआ, जब सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर को लोग खरी-खोटी सुनाने लगे। उनका कहना है कि सारा पिता का पैसा बर्बाद कर रही हैं।
View this post on Instagram
आगे बढ़ने से पहले आपको बता दें कि सारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने स्टाइल और अफेयर को लेकर चर्चा में रहती हैं। जहां एक तरफ सारा के फैंस उनके पोस्ट पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स करते हैं। वहीं, कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी करते हैं। हालांकि, इस बार सारा ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। जिसने उनकी बोलती बंद करके रख दी है।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि हाल ही में सारा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर किया था। जिसमें वो कार में बैठकर कॉफी पीती दिख रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने हेल्थ से जुड़ा एक कैप्शन भी दिया है। जिसमें उन्होंने लिखा- ‘ब्लू टोकाई हमारी ज़िंदगी बचाती है।’ जिसे उनके फैंस ने खूब पसंद किया और जमकर रिएक्शन भी दिए। इसी बीच एक यूज़र ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की। फिर क्या था सारा ने दूसरी इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई और ट्रोल करने वाली महिला को टैग करते हुए मैसेज लिखा। साथ ही स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। स्टोरी के साथ उन्होंने लिखा- ‘कोई भी पैसा जो काफी खर्च हुआ हो, वो उस पैसे का बेहतरीन इस्तेमाल है। इसको पैसा बर्बाद करना नहीं कहते हैं।’ जानकारी के मुताबिक, ये महिला न केवल सारा को बल्कि इससे पहले सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को भी ट्रोल कर चुकी है।
View this post on Instagram
दरअसल, इससे पहले जब मुंबई इंडियंस ने 20 लाख के बेस प्राइस पर अर्जुन को टीम में शामिल किया था। उस दौरान इस महिला ने अर्जुन को ट्रोल करने की कोशिश की थी। महिला ने ट्रोल करते हुए लिखा था कि अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल का सबसे सस्ता लड़का है। इतना ही नहीं, महिला ने यहां तक कहा था कि अर्जुन आईपीएल के इस सीज़न में अगर डेब्यू कर भी लें तब भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाएंगे।