18 दिनों तक आफ़ताब ने ठिकाने लगाए श्रद्धा के शरीर के 35 छोटे-छोटे टुकड़े, सालों से लिवइन में रह रहे थे साथ
हाल ही में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने महरौली थाना इलाके में करीब छह महीने पहले हुई एक हत्या के मामले को सुलझाने का दावा मजबूत किया है। उसने उपरोक्त मामले में एक सम्बंधित व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है। पुलिस ने जिसे गिरफ्तार किया है उस व्यक्ति का नाम आफताब बताया जा रहा है। उस पर श्रद्धा नाम की एक युवती की जीवन लीला समाप्त करने का आरोप लगाया है। दोनों लिव इन में साथ ही रहते थे। पुलिस का कहना है कि आफताब ने श्रद्धा के शव के करीब 35 छोटे-छोटे टुकड़े किए थे। उसने इन टुकड़ों को फ्रिज में रखा और 18 दिन तक तड़के उठकर वह उनको ठिकाने लगाने का काम करता रहा।
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आफताब और श्रद्धा की की दोस्ती मुंबई में एक कॉल सेंटर में काम करने के दौरान हुई थी। दोनों की यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदलने लगी। हालांकि परिवार इस रिश्ते से खुश नहीं था, अतः उनके विरोध करने पर दोनों भागकर दिल्ली आ गए। कहा जा रहा है कि श्रद्धा के परिवार वाले सोशल मीडिया के जरिए उसकी खेर खबर लेते रहते थे। लेकिन जब सोशल मीडिया पर अपडेट आना बंद हो गया तब श्रद्धा के परिवार वालों को कुछ अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद लड़की के पिता दिल्ली पहुंचे। बेटी के नही मिलने पर दिल्ली पुलिस पर कंप्लेंट दर्ज की।
लड़की के पिता के कहने पर हुआ मामला दर्ज
पुलिस से शिकायत करते हुए श्रद्धा के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी मुंबई के कॉल सेंटर में काम करती थी। वहां उसकी मुलाकात आफताब नाम के एक नौजवान से हुई। वक्त के साथ दोनों की दोस्ती काफी नजदीकी में बदल गई और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगी। दोनों एक दूसरे को बेइंतहा पसंद करने लगे थे, लेकिन परिवार वाले इस बात से बिल्कुल खुश नहीं थे। इसके चलते उन्होंने इसका विरोध किया। इसी विरोध के चलते उनकी बेटी और आफताब मुंबई छोड़कर दिल्ली आ गए और यहां पर छतरपुर इलाके में साथ अपना जीवन बसर करने लगे।
शादी के लिए बना रही थी श्रद्धा, आफ़ताब पर दबाव
शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आफताब की तलाश में लग गई। इसके बाद पुलिस ने अपने सूत्रों को एक्टिव कर दिया, इसी से मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर आफताब को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आफताब ने कबूल किया कि श्रद्धा उसपर लगातार शादी के लिए दबाव बना रही थी। इसी बात को लेकर उनके बीच में आये दिन झगड़ा होना शुरू हो गया था। इसके बाद मई तक बात इतनी बिगड़ गई कि आफ़ताब ने इस दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दे दिया। आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़े कर महरौली के जंगलों में फेंक दिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी आफताब ने श्रद्धा के शव के करीब 35 टुकड़े किए थे। इसके लिए उसने एक फ्रिज खरीदा था और फिर शव के टुकड़ों को उसमें रखा। आफताब करीब 18 दिन तक लाश के टुकड़ों को ठिकाने लगाता रहा। वह उन टुकड़ों को महरौली के जंगलों में फेंकता था. इसके लिए वह देर रात ही घर से निकलता था।