उद्धव ठाकरे की उड़ने वाली है नींद, योगी आदित्यनाथ ने फिल्म सिटी पर तैयार किया यह प्लान
योगी आदित्यनाथ मुंबई की तरह उत्तर प्रदेश के नोएडा में जल्द ही फिल्म सिटी की शुरुआत करने जा रहे हैं। इसी कड़ी में वे मुंबई जा कर सितारों से मुलाक़ात भी कर रहे हैं। योगी के मुंबई पहुंचते ही सितारों का जमावड़ा उनके दरबार में लगने लगा कैलाश खेर से ले कर अक्षय कुमार सरीके अभिनेता योगी से मिलने के लिए पहुंचे।
उद्धव ठाकरे ने भी यह नहीं सोचा होगा कि योगी फिल्म सिटी को ले कर इतने गंभीर है, और वे इतनी तेजी से अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को साकार करने में लग जायेंगे। माना जा रहा है कि योगी की इस तरह की गतिविधि को देख कर महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गयी है। योगी की यह धरपकड़ उद्धव ठाकरे की रातों की नींद उड़ा सकती है।
Canadian: Aap seeti kaise bajate hain, muh se?
Yogi Aditynath: Haan Seeti aur ‘city ki’ dono Muh se hi baja deta hu!! https://t.co/1loNYXvQLx pic.twitter.com/a5BEUDUUkF— Nice Name (@What_aUsername) December 1, 2020
वहीं इसके अलावा योगी के दौरे के पहले भी उद्धव ठाकरे की बौखलाहट उनके बयानों से साफ़ नज़र आ रही थी। दरअसल हाल ही में उद्धव ठाकरे ने योगी का नाम लिए बिना कहा था कि महाराष्ट्र से कोई भी जबरन किसी भी तरह का कोई भी व्यापार नहीं छीन सकता। वहीं दूसरी ओर नोएडा में बन रही फिल्म सिटी ने अपनी रफ़्तार में टॉप गैर लगा दिया है। बता दें कि अथॉरिटी ने फिल्म सिटी की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने लिए एजेंसी से 3 दिसंबर तक का समय दिया है, इसी समय अंतराल में उन्हें आवेदन देने होंगे। इसके बाद 7 दिसंबर को तकनीकी निविदा खोलने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी। वहीं 15 दिसंबर को कंपनी का चयन कर लिया जाएगा।
योगी आदित्यनाथांचा मुंबई दौरा, बॉलिवूड स्टार्सशी घेणार बैठक, नोएडातल्या फिल्मसिटीत गुंतवणुकीसाठी चाचपणी#YogiAditynath | #Mumbai | #Bollywood | pic.twitter.com/mUyXqlnXX9
— Mumbai Tak (@mumbaitak) December 1, 2020
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार यमुना अथॉरिटी एरिया के सेक्टर 21 में 1 हजार एकड़ में फिल्म सिटी बनाने जा रही है। इसकी घोषणा स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों की थी। मुख्यमंत्री के इस ऐलान के बाद से ही यमुना अथॉरिटी फिल्म सिटी को बनाने के काम में जी जान से जुट गयी है। फ़िलहाल यमुना अथॉरिटी फिल्म सिटी बनाने को लेकर डीपीआर तैयार करने वाली एजेंसी की तलाश में लगी हुई है। इसके लिए 29 अक्टूबर को रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल निकाला गया था। इसमें 25 नवंबर को निविदा खोली जानी थी।