देश इस समय अपने सबसे बुरे दौर में सफर कर रहा है। विकासशील राष्ट्र से विकसित राष्ट्र का सपना देखने वाले भारत को आज एक मुसीबत ने चारों तरफ से अपने अंदर जकड़ लिया है। आजादी के बाद से यह पहला मौका है जब भारत इतना असहाय हुआ हो। वैश्विक परेशानी का सामना कर रहा अपना देश आज विश्व में सबसे ज़्यादा परेशान देश माना जा रहा है। पूरा विश्व आज भारत की हालत को देख कर हतप्रभ है। आलम यह है कि अब दूसरे राष्ट्र भारत की स्थिति को बयां करके अपने नागरिकों को सम्भलने की सलाह दे है हैं। भारत की इस हालत की वजह है हमारा कमजोर हैल्थ स्ट्रेक्चर, हॉस्पिटल बेड से ले कर ऑक्सीजन सिलेंडर तक हम हर कदम पर नाकाम रहे। कई लोगों को इलाज नहीं मिल पा रहा है जिसकी वजह से वो यह ज़िन्दगी की दौड़ हार रहे हैं। इतना सब होने के बाद भी ज़िम्मेदार लोग एक दूसरे पर इसका ठिंकरा फोड़ रहे हैं।
View this post on Instagram
सरकार की नाकामी देखते हुए आज भारत की कई सरकारी और गैरसरकारी संस्था ने भी अपना मौर्चा खोल दिया है। यहां तक की आम व्यक्ति भी अपनी क्षमता अनुसार लोगों की मदद करने में लगा हुआ है। वहीं बॉलीवुड के कई सितारे भी अब मुसीबत के इस दौर में देश को सहारा देते हुए दिखाई दे रहे हैं। अपने स्तर पर जो बन पड़ रहा है सेलिब्रिटी भी वो हर काम कर रहे हैं। इन बॉलीवुड के मददगारों की सूची में सबसे ऊपर नाम आता है मसीहा सोनू सूद का, पिछले साल वे अकेले ऐसे व्यक्ति थे जो लोगों की मदद के लिए सड़क पर उतर गए थे। मजदूर वर्ग को अपने घर पहुंचाने में सोनू सूद ने सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस बार सोनू जरूर स्वास्थ्य सेवाएं लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
View this post on Instagram
वहीं बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार विनीत सिंह से भी लोगों की परेशानी देखी नहीं गयी और वो भी अब लोगों की मदद करने में लग गए हैं। पेशे से डॉक्टर विनीत सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों का इलाज कर रहे हैं। हालांकि वे खुद इस बीमारी की चपेट में आ गए थे, सोशल मीडिया माध्यम से उन्होंने बताया था कि वे फिलहाल मेंटल और फिजिकल दोनों ही परेशानी से गुज़र रहे हैं। हालांकि अभी वे बनारस में हैं और धीरे धीरे अपने आपको रिकवर कर रहे हैं।
View this post on Instagram
इन अभिनेताओं के अलावा हिमाचल प्रदेश के मंडी में रहने वाली प्रीति वर्धन भी इस मुसीबत के समय में देश को अपने हाथों का सहारा देते हुए दिख रही है। दरअसल हिमाचल प्रदेश में ही प्रीति वर्धन ने नर्सिंग का कोर्स किया था। अब वे अपने किये इस कोर्स का फायदा लोगों तक पहुंचा रही हैं। आज वे लोगों के बीच में हैं और उन्हें उपचार के साथ मोटिवेशन भी दे रही है।
View this post on Instagram
प्रीति वर्धन की तरह ही बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा अदिति गोवित्रिकर भी एक क्वालिफाइड गायनोलॉजिस्ट हैं। इन दिनों वे सायकोलोजिस्ट के तौर पर काम कर रही हैं और लोगों की मदद कर रही है। वहीं कन्नड़ अभिनेता अर्जुन गौड़ा भी इस मुसीबत के समय में एम्बुलेंस के ड्राइवर बन गए हैं और लोगों की मदद कर रहे हैं।आज यह सभी एक्टर फ्रंट लाइन में खड़े हो कर लोगों की मदद कर रहे हैं। और यह साबित कर रहे हैं कि वो सिर्फ फ़िल्मी पर्दे के ही नहीं बल्कि असल जिंदगी के भी हीरो हैं।