बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी के यह दिन उनकी जीवन के सबसे बुरे दिनों में से एक है। हाल ही में उन्होंने अपने जीवन साथी फ़िल्म निर्देशक राज कौशल को हमेशा हमेशा के लिए खो दिया है। राज कौशल को गए अभी महज़ 6 दिन का वक्त ही गुज़रा है। ऐसे में अभिनेत्री ने हाल ही में अपने पति के साथ उनकी कुछ पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में दोनों एक दूसरे के साथ बेहद कीमती समय जी रहे हैं। दोनों साथ में मुस्कुराहट बिखेरते हुए पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि 30 जून के दिन मंदिरा बेदी के पति को सुबह सुबह अचानक सीने में तेज दर्द उठा। आनन फानन में परिवार उन्हें अस्पताल भी ले गया मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वे इस दुनिया को छोड़ कर तब तक दूसरी दुनिया में जा चुके थे। उनके जाने की इस दुखद खबर ने लगभग पूरी इंडस्ट्री को तोड़ कर रख दिया था। गमगीन इंडस्ट्री के कई नामी सितारों ने मंदिरा बेदी के इस नुकसान पर अपना दुख व्यक्त किया।
View this post on Instagram
चलिए अब आपको वो तस्वीरें दिखाते हैं जो मंदिरा बेदी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थी। दरअसल 5 जुलाई 2021 को मंदिरा ने अपने पति राज कौशल के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मंदिरा और राज दोनों पार्टी के मूड में नज़र आ रहे हैं। दोनों के हाथों में वाइन ग्लास है, और चेहरे पे एक लंबी मुस्कुराहट। इन तस्वीरों में मंदिरा बेदी और राज कौशल दोनों ही रोमांटिक पोज़ देते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मंदिरा बेदी ने इसके कैप्शन में टूटे हुए दिल का इमोजी भी डाला हुआ है।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
मंदिरा बेदी इन दिनों अपने पति के जाने के गम को सहन कर रही हैं। वे इस दौरान पूरी तरह से टूट चुकी हैं। यहां तक कि एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल की डीपी तक हटा दी है। बताते चलें कि मंदिरा बेदी और राज कौशल की पहली मुलाकात 1996 में एक ऑडिशन के दौरान हुई थी। मंदिरा का ऑडिशन उस दौरान राज ने ही लिया था। वहीं से इन दोनों की मुलाकातों का सफर शुरू हुआ और 1999 में दोनों को एक दूसरे की नज़र में अपना हम सफर दिखने लगा। शादी के बाद इन्हें एक बेटा हुआ और 2020 में। मंदिरा ने एक बेटी को गोद लिया।