बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती है। पिछले दिनों उन्होंने बॉलीवुड में हो रहे नेपोटिज्म से लेकर महाराष्ट्र सरकार के ऊपर कई आपत्तिजनक टिप्पणियां की। जिसके चलते वह कई बार विवादों का हिस्सा बनी। एक बार फिर कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। अब बॉलीवुड के मशहूर लिरिसिस्ट जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
जावेद अख्तर ने यह शिकायत मुंबई की स्थानीय अदालत में दर्ज कराईं है। उन्होंने कंगना पर आरोप लगाया है कि, कंगना ने अपने कई टीवी इंटरव्यूज के दौरान उनके ऊपर बहुत से आपत्तिजनक कमेंट किए हैं। जावेद अख्तर ने अदालत से कंगना के खिलाफ मानहानि से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज करने की याचिका दायर की है। जावेद अख्तर ने अपनी याचिका में कहा है कि, कंगना द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों की वजह से उनकी इज्जत और मान को क्षति हुई है। बता दें कि इस आरोप के बाद कंगना ने एक बार फिर ट्वीट करके जवाब दिया है।
रितिक रोशन के बारे में बात ना करने की दी थी चेतावनी
जावेद अख्तर द्वारा कंगना रनौत के खिलाफ दायर की गई याचिका में लिखा गया है कि, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना रनौत ने उनका और उनके परिवार का नाम इस मामले में घसीटने की कोशिश की थी। इसके अलावा उन्होंने नेपोटिज्म की डिबेट में भी उनके ऊपर कई तरह के आपत्तिजनक कमेंट किए थे।
Lyricist Javed Akhtar files criminal complaint against Bollywood actress Kangana Ranaut for making defamatory statements on national and international television.
The complaint has been filed before the Metropolitan Magistrate at Andheri, Mumbai
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) November 3, 2020
साथ ही कंगना ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान दावा किया था कि, जावेद अख्तर ने उन्हें रितिक रोशन और उनके रिश्ते के बारे में बात ना करने की चेतावनी दी है। जावेद अख्तर नहीं चाहते कि कंगना रितिक रोशन के बारे में कोई भी बयान दें। कंगना के इन्हीं सब बयानों के आधार पर जावेद अख्तर ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की है।
संजय राउत के ट्वीट को किया रिट्वीट
अपने ऊपर लग रहे आरोपों के बाद भी कंगना रनौत शांत नहीं हुई। उन्होंने बेबाकी से इस केस को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बता दे कि शिवसेना के नेता संजय राउत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए इस मामले की जानकारी दी थी। अब कंगना ने उसी ट्वीट को रिट्वीट करते हुए जावेद अख्तर पर निशाना साधा है। कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, “एक थी शेरनी और एक भेड़ियों का झुंड”।
एक थी शेरनी ….. और एक भेड़ियों का झुंड । https://t.co/uSGd4KBmwl
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) November 3, 2020
कंगना के ट्वीट के बाद लोग ताबड़तोड़ अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बहुत से फैंस कंगना की बेबाकी पर उनका सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ लोग इसे आपत्तिजनक ठहरा रहे हैं। बता दे कि मुंबई पुलिस ने भी कंगना और उनकी बहन रंगोली को 10 नवंबर के पहले पूछताछ के लिए हाजिर होने का सामान भेजा है। कंगना के खिलाफ एक विशेष समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने और उन्हें भड़काने का आरोप लगा है। अब जावेद अख्तर की शिकायत ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी है।
झांसी की तू रानी बन
या पद्मिनी महारानी बन।
तुझ में सीता भी बसती है
क्रोधित द्रोपदी बरसती है।
पर तू आज बस अपनी सुन
अपना संगीत अपनी ही धुन ।
परिहासों का दे उत्तर तू
कर हर कटाक्ष निरुत्तर तू ।
हो भयभीत अब मत भाग
भारत की नारी अब तो जाग।।https://t.co/iWguQpls6j— कवि के विचार (@asht1978) November 3, 2020
Sherani 😍 pic.twitter.com/oLhdf1szj9
— C A P T A I N (@ViratKohlisEra) November 3, 2020
Ek ldki ke pichhe itne saare pde huye h, srm bhi nhi aati, pta na pichhe pdne walo ke maa baap ne kisi ldki ki ijjt krni sikhayi bhi h ya nhi sikhayi, javed akhtr ktwe ko toh bilkul bhi srm nhi aati h,kangana toh javed akhtr ki beti ke smaan h.
— Nitin (@Nitin21104848) November 3, 2020
you won't be able to suppress Kangana Ranaut and neither will Lyricist Javed Akhtar. She is fierce, she knows who she is up against and she is also going to manage all FIRs pretty well. Thank you for making her so famous. Salut! Well done
Sherani ke panje se to daro..— G A U R A V (@grvgrv000) November 3, 2020