दरअसल इन दिनों एक विदेशी मीडिया हाउस ने भारत में करेस्पॉन्डेंट के पद की जॉब निकाली है। इस पद के लिए योग्यता में कंपनी ने निर्धारित किया है कि, उपर्युक्त पत्रकार भारत सरकार की नीतियों की आलोचना करने से ना झिझके। कंगना रनौत मीडिया हाउस की निर्धारित की गई इसी योग्यता पर बिगड़ गयी है। और उन्होंने इस मामले में अब प्रियंका चौपड़ा को भी घसीट लिया है। कंगना का आरोप है कि प्रियंका चोपड़ा भी उन भारतीयों में से एक है जिन्होंने विदेशों में काम पाने के लिए खुद सेक्युलर दिखाने का ढोंग किया है।
View this post on Instagram
कंगना रनौत ने इस बारे में अपनी राय रखते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा – ‘यह केवल पत्रकारिता तक सीमित नहीं है। प्रियंका चोपड़ा एक समय देशभक्त होती थीं और अब वो सेक्युलर पपी बन गई हैं। मोदी की फैन से वो जिस तरह से उनकी क्रिटीक में तब्दील हुई हैं, वो साफ-साफ उनकी नफरत दर्शाती है। साफ है कि रोटी के लिए दुनिया नाचती है। अपने देश में फ्रीडम तो है, जो करना है करो।’
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब कंगना ने बड़े सेलिब्रिटी को घसीटा हो, वे आये दिन कई बॉलीवुड के बड़े दिग्गजों पर विवादित टिप्पणियां कर चुकी हैं। आलम यह है कि अब शायद ही कोई ऐसा स्टार बचा हो जो कंगना की ज़बान का शिकार ना हुआ हो। हालांकि अभी तक कंगना के इस विवादित बयान पर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि आपकी कंगना के बयान पर क्या प्रतिक्रिया है, हमें लिख कर जरूर बताएं।