नेपोटिज्म से लेकर ड्रग्स पार्टी और काजोल से झगड़े जैसी इन कंट्रोवर्सीज का हिस्सा रह चुके हैं करण जौहर
बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर आए दिन किसी नई कंट्रोवर्सी का हिस्सा बनते हैं। करण बॉलीवुड के सबसे ज्यादा पॉपुलर और स्टाइलिश सेलिब्रिटीज में से एक है। अपनी दमदार डायरेक्शनल स्किल्स के अलावा करण अपने बेबाक बयानों के लिए भी जाने जाते हैं। करण किसी भी मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखने में विश्वास रखते हैं। हालांकि उनकी इसी बात की वजह से कई बार उन्हें विवादों का सामना करना पड़ा।
Just wondering why your kids don’t look like the cartoon you posted Karan Johar ??? #SushantAsking4Justice pic.twitter.com/PnOHpFNH9S
— Corona Kuti (@CoronaKuti) November 16, 2020
करण जौहर की जिंदगी में पिछले दिनों बहुत सी नई कंट्रोवर्सीज जुड़ी हैं। करण जौहर का नाम नेपोटिज्म की डिबेट से लेकर उनके घर पर पिछले साल हुई ड्रग्स पार्टी और सुशांत सिंह राजपूत की मौत से भी जुड़ा है। वहीं अभिनेत्री काजोल के साथ हुए उनके झगड़े के बारे में बहुत से सवाल उठे हैं। आज हम आपको उनकी जिंदगी की ऐसी है कुछ कंट्रोवर्सीज के बारे में बताने जा रहे हैं।
गे होने पर उड़ाया गया था मजाक
बता दे कि जब साल 2015 में अमेरिका ने गे मैरिज को कानूनी तौर पर मंजूरी दे दी थी, उसके बाद सोशल मीडिया पर करण जौहर का बहुत मजाक उड़ाया गया था। कई लोगों ने ट्वीट करके कहा था कि, अब करण जौहर अमेरिका जाकर शादी कर लेंगे। वहीं करण ने भी इस बात का जवाब देते हुए ट्वीट किया था कि, यह बहुत दुख और शर्म की बात है कि इतने बड़े बदलाव का ट्विटर पर इस तरह से मजाक बनाया जा रहा है। ऐसा करने वाले को शर्म आनी चाहिए। बता दे कि करण ने अपनी बुक द अनसूटेबल ब्वॉय में लिखा है कि, सब जानते हैं कि वह क्या है।
#Aligarh & #KapoorAndSons in @nytimes today. Never been a better time for gay Bollywood. @mehtahansal @karanjohar pic.twitter.com/DWgLxciTJJ
— Apurva (@Apurvasrani) April 27, 2016
और ना ही इसके बारे में चिल्ला कर या लिखकर बताने की जरूरत है। क्योंकि वह जानते हैं कि जिस देश में रहते हैं वहां पर ऐसा करने के लिए उन्हें जेल भी हो सकती हैं। और उनके पास एक कमिटमेंट है उनके अंडर बहुत से लोग काम करते हैं जिन्हें उन्हें जवाब देना है। इसलिए ऐसे लोग जिनके पास ना दिमाग है ना शिक्षा उन लोगों की वजह से वह जेल के चक्कर नहीं लगाना चाहते।
शाहरुख खान और करण की दोस्ती
Exclusive : #Aryankhan will make his debut with karan johar Next direction.
Movie will be produced by #shahrukh and #karanjohar both.
#2020 -#2021.#Ranbir and #ranveer and #varun…beware. pic.twitter.com/CyGcg8V6Ge— Alankar singh (@alankar6427) July 20, 2018
शाहरुख खान और करण सालों से एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं। 2017 में खबर आई थी कि दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हो रही है। उसके बाद करण ने खुद बताया कि, दोनों के बीच थोड़ी दूरियां आ गई थी। लेकिन उनके बीच वहीं दोस्ती और रिस्पेक्ट बरकरार है। करण जौहर ने अपनी किताब में भी बताया है कि, शाहरुख बहुत पजेसिवस फ्रेंड है, जब उन्होंने अपनी फिल्म में शाहरुख खान को नहीं लिया था तब उन्होने शाहरुख को बहुत हर्ट कर दिया था। उसके बाद से शाहरुख कभी भी उनके साथ इतनी गर्मजोशी के साथ नहीं मिले।
काजोल से हुआ था झगड़ा
https://twitter.com/Akshays_Storm/status/1252922943564324864?s=19
काजोल और करण जौहर की दोस्ती 25 साल पुरानी है। लेकिन जब करण जौहर की फिल्म ए दिल है मुश्किल और अजय देवगन की फिल्म शिवाय एक साथ रिलीज हुई थी। तब से ही दोनों की दोस्ती खत्म हो गई है। करण जौहर ने अपनी किताब भी लिखा है कि, अब काजोल से उनका कोई रिश्ता नहीं है। कुछ ऐसा हुआ है जिसने उन्हें बहुत हर्ट किया है। इसके बारे में वह कोई भी बात नहीं करना चाहते हैं। करीब 25 साल के बाद अब वह काजोल से बिल्कुल बात नहीं करते हैं। हालांकि यश और रूही के जन्म के बाद दोनों का पैचअप हो गया है।
नेपोटिज्म
https://twitter.com/Rajeshw61113026/status/1330007386778521601?s=19
पिछले दिनों नेपोटिज्म की डिबेट ने बहुत तूल पकड़ा है। नेपोटिज्म में सबसे पहले अगर किसी डायरेक्टर का नाम दिया जाता है तो वह करण जौहर ही हैं। यहां तक कि अभिनेत्री कंगना रनौत ने तो करण के ही शो कॉफी विद करण में यह बात कह दी थी। करण बॉलीवुड में नेपोटिज्म को बढ़ावा देने में सबसे आगे हैं। सुशांत की मौत के बाद जब नेपोटिज्म का मुद्दा उठा था तब भी बहुत से लोगों का कहना था कि सुशांत की मौत के लिए करण जैसे लोग ही जिम्मेदार हैं।