प्रग्नेंसी के बावजूद पार्टी करने से खुद को रोक नहीं पा रही है करीना, नौवे महीने में ऐसा दिखने लगा बेबी बंप
नवाब सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर फिलहाल अपनी प्रेग्नेंसी का अंतिम यानी नौवां महीना बिता रही है। माना जा रहा है कि फरवरी महीने में वे खुशखबरी सुना सकती है। अनुमन गर्भावस्था का अंतिम महीना महिलाएं घर पर ही आराम कर बिताना पसंद करती है। मगर करीना कपूर इन सबके उलट इस महीने में भी घूम फिर और पार्टी करती हुई दिखाई दे रही है। हाल ही में करीना कपूर खान को ऐसी ही एक पार्टी में आनंद लेते हुए देखा गया। जिसमें वे एक बेहद खूबसूरत गाउन में नज़र आई।
अपने नौवे महीने में बाहर घूमने के लिए करीना ने प्रिटेंड कफ्तान को चुना। वहीं उन्होंने होंठों पर लाल कलर की लिपस्टिक लगाई हुई थी और कानों पर बड़े-बड़े गोल ईयरिंग्स पहने थे जो उनकी खूबसूरती को और ज़्यादा बढ़ा रहे थे। इसके अलावा करीना ने इन सब के साथ अपने बालों को भी खुला रखा था। बता दें करीना अपने नौवे महीने में इतनी सज धज कर अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा की बर्थडे पार्टी में गयी हुई थी।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि अमृता ने बीते दिन यानी कि 31 जनवरी को अपने 43 वे जन्मदिन का जश्न मनाया। इस जश्न में उनकी पूरी गर्ल गैंग उन्हें बधाई देने के लिए पहुंची हुई थी। वहीं प्रेग्नेंट होने के बावजूद भी करीना कपूर खान मास्क पहने हुए नज़र नहीं आई। जिसकी वजह बताई जा रही है कि करीना ने वैक्सीन लगाली है।
View this post on Instagram
करीना कपूर खान के अलावा इस पार्टी में नताशा पूनावाला, मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर और मनीष मल्होत्रा भी नज़र आये। हालांकि इन सबमें सबसे ज़्यादा सुर्खियां करीना के ही नाम रही। वैसे भी करीना जब भी प्रेग्नेंट होती है उनका लुक बॉलीवुड के गलियारे में काफी सुर्खियां इक्कट्ठा करता है।
View this post on Instagram
बता दें करीना के अलावा इस पार्टी में उनके बेटे तैमूर अली खान भी दिखाई दिए। जो नीली टीशर्ट पहन कर फुल ऑन मस्ती के मूड में नज़र आ रहे थे। हालांकि फिलहाल करीना और सैफ के चाहने वाले उनके होने वाले बच्चे को ले कर काफी उत्साहित है।