90 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने अपने अभिनय के बल पर काफी कामयाबी हासिल की है। फिल्मों में तो करिश्मा ने उस वक्त काफी सुर्खियां हासिल की ही मगर उनकी निजी जिंदगी में काफी उथल-पुथल रही। बॉलीवुड में एक के बाद एक ढेरों सुपरहिट फिल्में देने वाली, करिश्मा की निजी जिंदगी काफी मुसीबत भरी रही। वहीं करिश्मा कपूर ने शादी के बाद से ही इंडस्ट्री छोड़ दी थी। अब वे काफी समय से फिल्मों से दूरी बनाए हुए है। फिलहाल वे मुम्बई में अपनी बेटी समायरा और बेटे कियान राज कपूर के साथ रह रहीं हैं।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि करिश्मा कपूर ने 2003 में बजनेसमैन संजय कपूर के संग विवाह रचाया था। हालांकि संजय कपूर और करिश्मा कपूर में शुरुआत से ही काफी अनबन चलती थी। लिहाजा इस रिश्ते का ज़्यादा समय टिकना ना मुमकिन था। और हुआ भी ऐसा ही शादी के महज़ 13 साल बाद ही यह दोनों 2016 में एक दूसरे से अलग हो गए। अलग होने के बाद से ही बच्चों की देख रेख का जिम्मा करिश्मा के ऊपर ही है।
View this post on Instagram
करिश्मा अपने बच्चों का ध्यान बहुत ही अच्छे ढंग से कर रही हैं। उन्हें वे सारी सुविधाएं दे रहीं हैं जिसकी उन्हें दरकार है। हालांकि कई लोगों के मन में यह सवाल तो जरूर आता होगा कि करिश्मा फिल्मों से इतनी दूर है, ना ही वे कोई टीवी शो कर रही हैं फिर अपने बच्चों की परवरिश वे इतनी लविश तरीके से कैसे कर रहीं हैं? इतनी लग्जरी लाइफ को मेंटेन करने के लिए उनके पास इतने सारे पैसे कहाँ से आ रहे हैं?
View this post on Instagram
तो बता दें कि चाहे संजय कपूर करिश्मा के साथ बंधन से मुक्त हो गए हों मगर अपने बच्चों के लालन पालन से वे अभी तक मुक्त नहीं हो पाए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय कपूर अपने बच्चों का पूरा ध्यान रखते हैं और उनका पूरा खर्चा भी वे ही उठा रहे हैं। बता दें कि कोर्ट ने जहां देख रेख की ज़िम्मेदारी करिश्मा को दी थी वहीं संजय की जिम्मे बच्चों की फाइनेंशियल जरूरतों का ध्यान रखना आया था।
View this post on Instagram
इसके अलावा बता दें कि जब करिश्मा कपूर और संजय ने तलाक के वक्त एलिमिनी के रूप में करिश्मा को मोटी रकम दी थी। यह बॉलीवुड का सबसे महंगा तलाक भी माना जाता है। जिस फ्लैट में अभी करिश्मा और उनके बच्चे रह रहे हैं वो फ्लैट भी संजय के पिता ने ही खरीदा था। जो इन दोनों के अलगाव के बाद करिश्मा के हिस्से में आया था।
View this post on Instagram
इसके अलावा भी संजय कपूर ने अपनी बेटी और बेटे के नाम पर 14 करोड़ का बांड खरीद कर दिया था। आज फिल्मों से दूर रह रही करिश्मा कपूर को इसी बांड का ब्याज हर महीने 10 लाख रुपये मिलता है। इसके साथ ही समायरा और बेटे कियान के स्कूल से ले कर उनके खाने पीने, रहने सभी का खर्चा संजय कपूर ही उठा रहे हैं। तो दोस्तों अब तो आपको पता चल ही गया होगा करिश्मा कपूर के लविश लाइफ स्टाइल का राज़।