बॉलीवुड में कम ही ऐसे कलाकार हैं जो इंडस्ट्री से नहीं होने के बाद भी कम समय में इंडस्ट्री में अपना अलग मुकाम बना लेते हैं। कृति सेनन भी उन चुनिंदा कलाकारों में से एक हैं। कृति सेनन ने एक के बाद एक मूवी में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है, वे अभी भी इंडस्ट्री में काफी सक्रीय हैं। कुछ ही महीनों पहले कृति सेनन ने अपने जीवन का 30 वा पड़ाव पार किया। पार्टी की दुनिया को पसंद करने वाली कृति सेनन ने उस वक्त सबको हैरान कर दिया जब उन्होंने अपना 30 वां जन्मदिन धूमधाम से नहीं मनाया। क्योंकि पिछले हर जन्मदिन कृति ने धांसू मनाए हैं। कुछ लोगों का मानना है कि कृति ने इस बार अपना जन्मदिन सुशांत की वजह से सेलिब्रेट नहीं किया।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि सुशांत और कृति की केमिस्ट्री जबरदस्त है, ना सिर्फ रील लाइफ बल्कि रियल लाइफ में भी यह दोनों एक दूसरे के काफी नजदीक थे। सुशांत और कीर्ति आपस में जो खूबसूरत रिश्ता शेयर करते थे वो दोस्ती से कहीं ज़्यादा बढ़ कर था। पिछले साल जून को जब सुशांत ने इस दुनिया को अलविदा कह तभी से कृति कुछ बुझी बुझी सी रहती है। अपने खास दोस्त और कभी बॉयफ्रेंड रह चुके सुशांत के लिए कृति आज भी कई बार सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती है।
View this post on Instagram
दरअसल साल 2017 ही वो साल था जब सुशांत की मुलाकात कृति सेनन से हुई थी। कृति और सुशांत दोनों साथ में फ़िल्म राब्ता कर रहे थे। हालांकि फ़िल्म राब्ता ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया मगर इनका प्यार काफी परवान चढ़ गया। दोनों को कई खास मौकों पर साथ देखा जाने लगा, माना जाता है इस दौरान यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। फैन्स को भी इन दोनों की जोड़ी बेहद पसंद आ रही थी।
View this post on Instagram
इसके बाद दोनों एक दूसरे के साथ मिलने का बहाना ढूंढते, वहीं कृति और सुशांत को साथ में छुट्टियां मनाते हुए भी देखा गया था। कई बार कृति सुशांत के फार्म हाउस में भी आती जाती देखी गयी थी। इसके बाद केदारनाथ फ़िल्म सुशांत ने साइन की, इस फ़िल्म में सुशांत के साथ अभिनेत्री सारा अली खान काम कर रही थी। सुशांत का नाम अब सारा के साथ जुड़ने लगा था, बस यही से कृति पीछे हट गई और उन्होंने अभिनेता से दूरी बना ली। आखरी बार कृति को 2020 में 21 जनवरी को सुशांत के घर देखा गया था।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि 21 जनवरी को अभिनेत्री कृति सेनन सुशांत को उनके जमदिवस की शुभकामनाएं देने गयी हुई थी। मगर इसके बाद उन्हें कभी सुशांत के साथ नहीं देखा गया। क्योंकि तब तक सुशांत का नाम सारा के साथ जुड़ने लगा था, और दोनों मीडिया में काफी सुर्खियां बटोर रहे थे। हालांकि सुशांत के गुज़र जाने के बाद कृति ने उनके और सुशांत के कई अनदेखे फोटो साझा करते हुए एक लंबा नोट लिखा था।
View this post on Instagram