विराट और अनुष्का के घर जन्म लेगी नन्ही परी, यह है भविष्यवाणी
टीम इंडिया ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे महानतम बल्लेबाज विराट कोहली अपनी काबिलियत से हर एक दिन को ख़ास बना देते हैं। मगर फिर भी 2021 उनके लिए काफी स्पेशल होने वाला है। दरअसल यही वो साल है जब उनके घर किलकारियां गूंजेगी, जैसा की आप सब जानते ही हैं विराट की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को इंजॉय कर रही है। जल्द ही वे नन्हे बच्चे को जन्म देने वाली है। इन दोनों के चाहने वाले भी नन्हे मेहमान का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
दरअसल ज्योतिष पंडित जगन्नाथ गुरु जी ने भविष्यवाणी की है कि विराट और अनुष्का के यहां नन्हीं सी परी आने वाली है।
View this post on Instagram
वहीं इस बात को इसलिए भी सही कहा जा रहा है क्योंकि अधिकतर महान क्रिकेटरों के यहां पहले लक्ष्मी ही आई थी। मसलन सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा,रिकी पॉन्टिंग जैसे कई महान क्रिकेटर्स के घर सबसे पहले बेटी का जन्म हुआ है, हालांकि यहां सर डॉन ब्रेडमैन यहां पर अपवाद हैं।
View this post on Instagram
12 अक्टूबर 1997 को सचिन तेंदुलकर के घर नन्ही सी बच्ची सारा तेंदुलकर का जन्म हुआ था।
View this post on Instagram
इसके साथ ही 6 जनवरी 2015 में वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी का जन्म हुआ था और यही वजह थी कि उस वर्ल्डकप के दौरान धोनी की पत्नी साक्षी उनके साथ नहीं थे।
View this post on Instagram
वहीं हिट मैन रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की बेटी समायरा का जन्म 30 दिसंबर 2018 में हुआ था।