बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्हे बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश अभिनेत्रियों में से एक कहा जाता है। सालों से उन्होंने खुद को मेंटेन करके रखा हुआ है। उन्होंने पिछले महीने ही अपना 47 वा जन्मदिन मनाया है। लेकिन उनकी अदाओं के आज भी लोग दीवाने हो जाते हैं। वह जहां भी जाती है फैंस और मीडियाकर्मी उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। हाल ही में मलाइका को मुंबई की सड़कों पर जोगिंग करते हुए देखा गया। मलाइका के अंदाज को देखकर सब हैरान रह गए। जॉगिंग करते हुए उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है।
कर रही थी इवनिंग जॉगिंग
Hottie #MalaikaArora Snapped In Bandra Earlier Today pic.twitter.com/w9uHKZUaht
— Bollywood Buzz (@CricBollyBuzz) November 10, 2020
वायरल हो रही तस्वीरों में मलाईका को मुंबई की सड़कों पर घूमते हुए देखा जा सकता है। मलाइका इवनिंग जॉगिंग के लिए घर से निकली थी। तस्वीरों में उन्हे व्हाइट कलर के टॉप और हॉट पैंट्स में देखा जा सकता है। मलाइका ने स्पोर्ट्स शूज भी पहन रखे हैं। उनके जॉगिंग करने का यह अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। बता दे कि जब मलाइका ने पपराजी का कैमरा देखा तो वह बहुत खुश हो गई। उन्होंने कैमरा की तरफ हाथ हिलाते हुए पोज दिया।
हो गयी थी बीमार
Malaika Arora in basic tee and mini shorts goes for a run. See picshttps://t.co/e9P4nRpHRl pic.twitter.com/YEOAzdBprS
— HINDUSTAN ONLINE NEWS (@HINDUSTANONLIN2) November 11, 2020
मलाइका अरोरा को तस्वीरों में मास्क लगाते हुए भी देखा जा सकता है। वह इन दिनों अपनी सेफ्टी का पूरा ध्यान रख रही है। बता दें कि पिछले दिनों वह पॉजिटिव पाई गई थी। जिसके बाद उन्होंने खुद को होम कोरेन्टीन किया था। तब मलाइका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया था कि, वह अपने बेटे और पालतू कुत्ते से मिल नहीं पाती हैं और उन्हें बहुत याद करती हैं।
उन्होंने यह भी बताया था कि वह बालकनी से उन्हें देखकर खुश हो जाती हैं। बता दें कि 9 नवंबर को ही मलाइका ने अपने बेटे का अठारवा जन्मदिन मनाया है। अपने बेटे को विश करते हुए उन्होंने उसके साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही मलाइका ने अपने बेटे की तस्वीरों का एक वीडियो बनाकर भी पोस्ट किया।
अफेयर को लेकर रहती है चर्चा में
Hot Feature : #MalaikaArora’s sizzling gym lookshttps://t.co/fC5tsUhaei pic.twitter.com/qJ7sNO5b6O
— 123telugu (@123telugu) November 8, 2020
अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोरा अपने से उम्र में छोटे अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। अपने अफेयर के चलते वह बहुत सुर्खियों में बनी रहती हैं। बता दे कि अर्जुन कपूर पहले सलमान खान की बहन अर्पिता खान के साथ रिलेशनशिप में थे। उन्हें जब भी कोई परेशानी होती थी वह अर्पिता की भाभी यानी मलाइका से बात करते थे।
#MalaikaArora snapped in Bandra today 📸 pic.twitter.com/kxjMQiYGNp
— Viral Bhayani (@viralbhayani77) November 10, 2020
जिसके बाद अर्जुन कपूर का दिल मलाइका पर आ गया और उन्होंने अर्पिता खान से ब्रेकअप कर लिया। बताया जाता है कि जब खान परिवार को मलाइका और अर्जुन के रिश्ते के बारे में पता चला था तब वहां बहुत हंगामा हुआ था। जिसके बाद ही मलाइका ने अरबाज खान से तलाक ले लिया।