देसी गर्ल से ग्लोबल स्टार तक का सफर कर चुकी प्रियंका चोपड़ा ने अपने अभिनय से सबको कायल कर रखा है। आज इस खूबसूरत अभिनेत्री की पहचान सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है बल्कि इन्हें अब लगभग पूरा विश्व जानता है। प्रियंका चौपड़ा आज बुलंदियों के उस ऊंचे शिखर पर है जहां हर कोई जाना चाहता है। एक्ट्रेस अपनी फिल्मों के अलावा अपने बेबाक बयानों की वजह से भी जानी जाती है। वे अपनी राय को खुल कर सामने रखती है और हर मुद्दे पर अपनी बात रखती है। वहीं एक्ट्रेस का फैशन सेंस भी कमाल का है, अपनी खूबसूरत ड्रेस की वजह से वे आये दिन सुर्खियों का हिस्सा रहती है।
View this post on Instagram
प्रियंका चौपड़ा के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने सिंगर निक जोनस के साथ शादी रचाई है। दोनों की जोड़ी बहुत खूबसूरत है, और साथ में दोनों बेहद प्यार लगते हैं। इन दोनों के रोमांटिक फोटो आये दिन सोशल मीडिया और वायरल होते रहते हैं। साथ ही इन दोनों का आपसी प्यार भी कपल गोल देता है। गौरतलब है कि यह दोंनो कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करते रहे और फिर 2018 में दोनों ने शादी कर ली।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
गौरतलब है कि निक जोनस और प्रियंका चौपड़ा ने अपने परिवार की मर्जी से ही एक दूसरे से शादी की है। हालांकि इसके बाद भी निक जोनस प्रियंका चौपड़ा के परिवार की पहली पसंद नहीं थे। दरअसल देसी गर्ल के घर वाले चाहते थे कि उनकी बेटी अपने लिए देसी बॉय ही चुने। इसके लिए उन्होंने एक लड़के को पसंद भी कर रहा था जिसका नाम था मोहित रैना। प्रियंका के परिवार वाले चाहते थे प्रियंका मोहित से ही शादी करे।
View this post on Instagram
बता दें कि मोहित रैना टीवी सीरियल देवों के देव महादेव में भगवान शंकर का किरदार निभा चुके हैं। मोहित को इस किरदार के लिए काफी सराहा भी गया था, और लड़कियों के बीच भी उनका कमाल का क्रेज था। करीब एक साल पहले एक टीवी इंटरव्यू में प्रियंका चौपड़ा ने खुद यह बात बताई थी कि उनकी आंटी चाहती थी कि वे मोहित के साथ ही शादी करे।
View this post on Instagram
मोहित के साथ शादी का सुझाव आंटी ने इस लिए दिया था कि वे काफी अच्छा और सच्चा व्यक्ति है। साथ ही टेलेंटेड और यंग एक्टर भी है जो प्रियंका के साथ एक परफेक्ट जोड़ी बनाते। मोहित को भी जब प्रियंका की आंटी की इच्छा पता चली तो उन्हें बेहद खुशी हुई। उनके अनुसार प्रियंका एक सुपर स्टार है और वे टीवी एक्टर इस जन्म में तो उनका मिलना संभव नहीं है मगर अगले जन्म में वे दोनों जरूर मिलेंगे।